Hindi Magzian
Thursday, January 21, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

अस्पताल में भर्ती शहीद रतन सिंह के बेटे से मिले विवेक ओबरॉय, इलाज के लिए दिए 2 लाख रुपए

April 27, 2019
Advertisement

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के भागलपुर निवासी CRPF जवान रतन ठाकुर के नवजात बच्चे का इलाज के लिए राजधानी रांची स्थित रानी अस्पताल में चल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय शुक्रवार को इस बच्चे को देखने के लिए रांची पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद शहीद के पिता भावुक हो उठे। इस उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए विवेक ओबरॉय ने कहा कि ये बच्चा अब पूरे देश का बच्चा है।

ADVERTISEMENT

हमारे परिवार का बच्चा है। विवेक ने बच्चे के दादा के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि बहुत कम ऐसे लोग होते हैं, जो अपने बेटे की शहादत के बाद अपने पोते को भी सेना में भेजना चाहते हैं। ऐसे से लोगों के कारण हमलोग और हमारा देश सुरक्षित है।  विवेक ने कहा कि अक्सर आरोप लगता है कि मीडिया में सनसनीखेज खबरें ही प्रकाशित की जाती हैं, लेकिन मुंबई में बैठकर मैंने शहीद के बच्चे के जीवन से संघर्ष की कहानी अखबारों में पढ़ी इसके बाद मैंने रानी अस्पताल के डॉक्टर से बातचीत की और बच्चे की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा एनआइसीयू में भर्ती है और जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

Advertisement

इसके बाद मैंने रांची आकर आर्थिक मदद करने का फैसला लिया। मैं सीआरपीएफ और रानी अस्पताल दोनों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने शहीद के बच्चे को बचाने का प्रयास किया है। भागलपुर से आयी डॉक्टर का भी मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने नि:शुल्क रानी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया

Related posts

Suhag Raat पर क्यों पिया जाता है दूध? नहीं-नहीं, जो आप सोच रहे हैं वो नहीं बल्कि ये रहा असली कारण

Suhag Raat पर क्यों पिया जाता है दूध? नहीं-नहीं, जो आप सोच रहे हैं वो नहीं बल्कि ये रहा असली कारण

January 21, 2021
PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका, दूसरे फेज के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला

PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका, दूसरे फेज के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला

January 21, 2021
द कपिल शर्मा शो की चिंकी और मिंकी की ग्लैरमस तस्वीरें वायरल, देखें जुड़वा बहनों का सिजलिंग अवतार

द कपिल शर्मा शो की चिंकी और मिंकी की ग्लैरमस तस्वीरें वायरल, देखें जुड़वा बहनों का सिजलिंग अवतार

January 20, 2021
ADVERTISEMENT

विवेक ओबेरॉय का विमान शाम 5:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से वे सीधे रानी अस्पताल के लिए रवाना हो गये। उनके साथ अश्विनी राजगढ़िया भी मौजूद थे। शाम छह बजे वे रानी अस्पताल पहुंचे। यहां अभिनेता ने बच्चे के परिजन से बातचीत की और उसका इलाज कर रहे डॉ राजेश कुमार से बच्चे की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बच्चे के बेहतर इलाज के लिए 2,00100 रुपये की आर्थिक मदद परिजनों को दी। साथ ही बच्चे को कपड़े और खिलौने भी भेंट स्वरूप दिये।

Advertisement
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved