Hindi Magzian
Saturday, January 16, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

इन देशों में 35000 के बराबर हैं भारत के 100 रुपए..जाइए और करोड़पति वाली जिंदगी जीकर आइए

January 20, 2020
Share on FacebookShare on Twitter

रुपए के इतिहास पर नज़र डाले तो 1947 में जहां 1 रुपए की कीमत एक डॉलर के बराबर थी वहीं आज 1 डॉलर की कीमत 65 रूपए से भी अधिक हो गई है। लेकिन, अभी भी कुछ ऐसे देश हैं जहां रुपया आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है। अगर आप भी कहीं विदेश जाने का सोच रहे हैं तो हम आपको उन खूबसूरत देशों के बारे में बता देतें हैं जहां भारतीय रुपया आपको अमीर होने का एहसास कराता है।

ADVERTISEMENT

1 – इंडोनेशिया ( 1 रुपया = 207.78 इंडोनेशियन रुपिया) : द्वीपों की देश, जहां साफ नीला पानी और उष्णकटिबंधीय जलवायु, देखने को मिलता है। इंडोनेशिया उन देशों में से एक है जहां भारतीय मुद्रा की वैल्यू अधिक है। इसके अलावा यहां भारतीयों को मुफ्त वीजा दिया जाता है। जिसका मतलब है कि आप ज्यादा खर्च किए बिना इस खुबसुरत देश में घुमने का आनंद ले सकते हैं।

Related posts

क्या आप जानते है दिल्ली की लड़कियों की इन 14 Slangs को

क्या आप जानते है दिल्ली की लड़कियों की इन 14 Slangs को

January 15, 2021
आकर्षक व्यक्तित्व होने के साथ-साथ ये गुण भी होते हैं मोटे कूल्हे वाली लड़कियों में, जानें

आकर्षक व्यक्तित्व होने के साथ-साथ ये गुण भी होते हैं मोटे कूल्हे वाली लड़कियों में, जानें

January 14, 2021
क्या कोई बता सकता है दुनिया की सबसे सुंदर लड़की कौन है?

क्या कोई बता सकता है दुनिया की सबसे सुंदर लड़की कौन है?

January 15, 2021
ADVERTISEMENT

2 – वियतनाम (1 रुपया = 355.04 वियतनामी डोंग) : एक देश जिसे अपने बौद्ध पगोडा, शानदार व्हिएतनामी व्यंजन और नदियों के लिए जाना जाता है, जहां आप कायाकिंग जा सकते हैं। वियतनाम भारतीयों के घुमने के लिए एकदम सही जगह है क्योंकि यहां की संस्कृति पूरी तरह से अलग है। यह बहुत दूर नहीं है और बहुत महंगा भी नहीं है। युद्ध के संग्रहालय और फ्रेंच वास्तुकला इसके आकर्षण का केन्द्र हैं।

ADVERTISEMENT

3 – कंबोडिया ( 1 रुपया = 63.23 कंबोडियन रियाल) : कंबोडिया अपने विशाल पत्थरों से बने अंगकोर वाट मंदिर के लिए लोकप्रिय है। भारतीय नागरिक यहां अधिक खर्च किये बिना घुम सकते हैं। इसके रॉयल पैलेस, राष्ट्रीय संग्रहालय और पुरातात्विक खंडहर आकर्षण के केन्द्र हैं। कंबोडिया पश्चिमी देशों के पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है और इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे भारतीयों के बीच भी फैल रही है।

4 – श्रीलंका ( 1 रुपया = 2.39 श्रीलंका रुपया) : समुद्र तटों, पहाड़ों, हरियाली और ऐतिहासिक स्मारकों से सजा श्रीलंका भारतीयों के लिए गर्मी की छुट्टियां बिताने के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यह भारत के निकट है और सस्ती उड़ान सेवा के कारण लोगों के लिए इस देश में जाना आसान है।

5 – नेपाल ( 1 रुपया = 1.60 नेपाली रुपया) : यहां आपको कुछ सबसे आश्चर्यजनक चीजें देखनो को मिलेंगी। नेपाल शेरपाओं की भूमि है। नेपाल में माउंट एवरेस्ट और सात अन्य ऊंची पर्वत चोटियां स्थित हैं। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। भारतीयों का एक फायदा ये भी है कि उन्हें नेपाल जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है।

6 – आइसलैंड ( 1 रुपया = 1.65 आइसलैंडिक क्रोना) : द्वीप पर बसा ये देश दुनिया कि सबसे सुंदर जगहों में से एक है। गर्मी से बचने के लिए आपके इसे अपनी यात्रा में शामिल करना चाहिए। आइसलैंड अपने नीले लैगून, झरने, ग्लेशियर और काले रेत के समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।

7 – हंगरी (1 रुपया = 3.99 हंगेरियाई फ़ॉरिंट) : हंगरी एक दरगाह विहीन देश है। इसकी वास्तुकला और इसकी संस्कृति काफी लोकप्रिय है, जो रोमन, तुर्की और अन्य संस्कृतियों से प्रभावित है।

यहां पर बने महल और पार्कों में जाएं। हंगरी की राजधानी बुद्धापेस्ट दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है।

ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved