विशेष
एक हसीना के दो दीवाने, आपस में लड़े तो चली गई बाबा की जान
आंध्र प्रदेश मेें विवाहिता के साथ दो व्यक्तियों द्वारा अवैध सं बंध स्थापित किये जाने को लेकर हुए झ गड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुंटूर जिले के चिलकलुरीपेट मंडल क्षेत्र के मुरिकीपुडी गांव में बुधवार को प्रकाश में आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरिकीपुडी गांव निवासी एक महिला पति को छोड़कर अलग किराये के मकाने में रह रही है। इस महिला के साथ प्रकाशम जिले के बल्लीकुरवा मंडल परिधि के वेमवरम गांव निवासी एक युवक का कुछ समय से अवैध सं बंध चल रहा है। हाल ही में प्रकाशम जिले के यद्दनपुडी मंडल के पोलुरु गांव निवासी शेख खादर बाबावली (29) ने मुरिकिपुडी में चिकेन सेंटर खोला।
इसी क्रम में बाबावली ने भी उस महिला के साथ अवैध सं बंध स्थापित किये। इस बात को लेकर दोनों के बीच कुछ समय लड़ाई जारी है। इसी बीच वेमवरम निवासी युवक ने बाबावली को जान से मारने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक दोनों ने शराब पी। इसके बाद बाबावली चिकेन सेंटर में जाकर सो गया।
दूसरी ओर युवक मात्र महिला के घर गया और चेतवानी दी कि बाबावली के साथ अवैध सं बंध को त्याग दे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बाबावली के साथ सं बंध जारी रखती तो वह उसे जान से मार डालेगा।
इसके बाद युवक श राब के न शे में चिकेन सेंटर गया और सेंटर का शेटर उठाकर देखा तो बाबावली न शे में सो रहा था। यह देख युवक ने अपने साथ ले आये कु ल्हाड़ी से उस पर वा र किया। इस हमले उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुधवार को सुबह काफी देर तक शेटर नहीं खुलते देख उसके रिश्तेदार ने शेटर उठाकर देखा तो बाबावली को मरा हुआ पाया। उसने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।