बॉलीवुड
ऑरेंज ब्लेजर ड्रेस में प्रियंका ने दिखाया स्टाइलिश लुक, देखें वायरल फोटोज

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश लुक के लिए पहचानी जाती हैं। प्रियंका के दीवाली लुक ने तो हर तरफ सुर्खियों बटोरी। वहीं अब दीवाली के शानदार सेलिब्रेशन के बाद पीसी दुबई पहुंच गई हैं। दुबई से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। शेयर की तस्वीरों में प्रियंका ऑरेंज कलर की ब्लेजर ड्रेस में स्टाइलिश लग रही हैं।