विशेष
करणी सिंह राजपूत,जिनसे डरता है पूरा पाकिस्तान-इनसे झुककर प्रणाम करते हैं PAK के प्रधानमंत्री
पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक प्रतिशत से भी कम हिंदुओं की आबादी है। फिर भी इन मुट्ठी भर हिंदुओं के साथ पाकिस्तान में बहुत बुरा व्यवहार किया जाता है। प्रत्येक दिन उन पर दबाव डाला जाता है ताकि वह अपना धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना ले। ऐसे में एक हिंदू परिवार वहां कैसे साधारण जीवन जी सकता है। लेकिन आपको बता दें पाकिस्तान में एक राजपूत परिवार है जो पूरी शानो शौकत और दबंगई के साथ रहता है।
जी हां हम बात कर रहे हैं हमीर सिंह सोढा परिवार की जो पाकिस्तान में शानो शौकत और दबंगई के साथ राजाओं की तरह रहते हैं। हमीर सिंह अमरकोट रियासत के राजा हैं। जो कि लगभग 22 हजार किलोमीटर एरिया पर फैला हुआ है। आपको बता दें इनकी रियासत यहीं समाप्त नहीं होती बल्कि पाकिस्तान के और कई इलाकों में फैला हुआ है। दोस्तों अमरकोट किला यह वही जगह है जहां पर अकबर का जन्म हुआ था। इसी जगह को हमीर सिंह के परदादा राणा प्रसाद ने मुगलों के साथ युद्ध लड़कर जीता था और आज यह जगह इनकी रियाशता है। आज भी पाकिस्तान के लोग इस शाही परिवार से खौफ खाते हैं।
इस शाही परिवार का रिश्ता पॉलिटिक्स से भी रह चुका है। राणा हमीर सिंह की पिता राणा चंद्र सिंह एक जाने-माने पॉलीटिशियन है। कहते हैं भुट्टो के शासनकाल में उन्हें केंद्र मंत्री बनाया गया था। लेकिन उन्होंने भुट्टो की मौत के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को छोड़ दिया था और खुद एक पार्टी बनाया था। जिसे पाकिस्तान हिंदू पार्टी के नाम से जाना जाता है। लेकिन यह पार्टी ज्यादा दिन तक पाकिस्तान में टिक नहीं पाई और गुमनाम तरीके से लुप्त पा गई।
राणा चंद्र सिंह 1990 में रियासत को बड़े बेटे हमीर सिंह को सौंप दी। हमीर सिंह भी पाकिस्तान के एक जाने-माने पॉलीटिशियन है। हमीर राजा बनने के बाद वह अपने राज्य के दायरे में रहने वाले हर परिवार को प्रजा से ज्यादा अपना परिवार का दर्जा देते हैं। हमीर सिंह कभी भी मुसलमानों और हिंदुओं के बीच कोई फर्क नहीं किया करते। इसीलिए यहां हिंदू और मुसलमान इन्हें काफी सम्मान देते है।
हमीर ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को एक इंटरव्यू के दौरान खुलेआम चुनौती दे दी थी और कहा था कि जनरल परवेज मुशर्रफ उन्हें जातिवाद और जिहाद के नाम से कभी डरा नहीं सकता और कोई भी पाकिस्तान से या फिर अपने राज्य से उन्हें नहीं निकाल सकता। अगर किसी के पास हिम्मत है तो वह हम से एक बार लड़ कर दिखाये।
हमीर सिंह के इकलौते बेटे करणी सिंह की शादी 20 फरवरी 2015 को राजस्थान के ठाकुर मानव सिंह की बेटी पद्मिनी से हुई थी। पाकिस्तान के लोग इन्हें पारस के वंशज मानते हैं और इनकी हमेशा रक्षा करते हैं।