Connect with us

बॉलीवुड

करोड़पति करीना और करिश्मा इस मामूली चीज को लेकर करती हैं झगड़ा, जानकर आप भी पीट लेंगे माथा

Published

on

दो बहनों के बीच लड़ाई झगड़ा नार्मल सी बात होती है, लेकिन जब कलाकार की बहनोंं की बात होती है, तो हमारे मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं कि क्या कलाकार बहने भी आपस में आम बहनों की तरह लड़ती है या फिर उनके बीच सब प्रोफेशनल ही होता है? इस तरह के तमाम सवाल हमारे मन में उठते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दो बहने बिना लड़ाई झगड़ा के कभी नहीं रह सकती है, उनके बीच प्यार बहुत ज्यादा होता है, जिसकी वजह से छोटी छोटी बातोंं पर भी हो लड़ने लगती है। जी हां, दो बहने आपस में किसी भी मामूली बात पर भी  लड़ने लगती है। कुछ इस तरह से करीना और करिश्मा भी है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

करिश्मा अपने जमाने की  टॉप अभिनेत्री रही हैं। करिश्मा और करीना दोनों ही एक बड़ी अभिनेत्री हैं। यूं तो दोनों के बीच काफी प्यार देखने को मिलता है, लेकिन इनके बीच एक मामूली सी चीज को लेकर हमेशा लड़ाई होती है। दोनों की सोच भले ही मिलती जुलती हो, लेकिन दोनों के बीच तकरार भी खूब होता है। वो कहते है न कि जहां प्यार होता है, वहां तकरार भी होता है। ऐसा ही कुछ करीना और करिश्मा में भी है। आज हम आपको उसी वजह के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से इन दोनों बहनों के बीच तकरार होता है।

दरअसल, करिश्मा अपने बच्चोंं को एक आम पैरेट्स की तरह देखती है, जिसकी वजह से वो अपने बच्चोंं को मीडिया की नजरों से बेहद दूर रखती हैं। तो वहीं करीना की बात करे तो करीना बहुत ही ज्यादा खुले विचारोंं की है, वो अपने बेटे तैमूर को मीडिया से बचाती नहीं है, जिस दिन से तैमूर पैदा हुआ है, उसी दिन से वो मीडिया की हेडलाइन बना हुआ है। बस इसी बात को  लेकर करीना और करिश्मा के बीच लड़ाई होती है। दरअसल, करिश्मा चाहती है कि करीना मीडिया से तैमूर को दूर रखे और करीना को यह बात पसंद नहीं है। हालांकि, बाद में करीना को करिश्मा की बात का एहसास हुआ और अब वो तैमूर को मीडिया की नजरों से बचाने लगी हैं।

इन सबके अलावा करीना कपूर और करिश्मा के बीच जींस को भी लेकर लड़ाई होती है। करिश्मा ने खुद ही एक शोज के दौरान खुलासा किया कि हम दोनों बहनों की नजरेंं एक दूसरे के जींस पर होती है। हम दोनों एक दूसरे की जींस के लिए लड़ते हैं, क्योंकि हमें एक दूसरे की जींस बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती हैं, इसलिए हम दोनोंं एक दूसरे की जींस पहनने के लिए आपस में लड़ते हैं। दरअसल, करीना और करिश्मा के बीच बहुत ही ज्यादा प्यार है। दोनों ही बहने एक दूसरे पर जान छिड़कती हैं।

कपूर खानदान न सिर्फ बॉलीवुड मेंं एक्टिंग के लिए माहिर है, बल्कि इनके बीच के रिश्ते भी काफी मजबूत है, ऐसे में कपूर फैमिली हमेशा अपनी एक्टिंग और रिश्तों के लिए जानी जाती है। कपूर फैमिली हमेशा एक दूसरे के साथ खड़ी रहती है। यही वजह है कि करिश्मा के तलाक के बाद भी कपूर फैमिली ने करिश्मा का ही साथ दिया। इन सबके अलावा करिश्मा और करीना बिल्कुल आम बहनों की तरह ही आपस में लड़ती है, जोकि एक मजबूत रिश्ते की तरफ साफ साफ इशारा करता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *