दुनिया
कोरोना कहर के बीच रूस ने वैक्सीन बनाने का किया दावा, पुतिन की बेटी को भी दिया गया डोज

कोरोना वायरस के कहर से बेहाल पूरी दुनिया के लिए बड़ी राहत की खबर रूस से आई है। रूस ने आज बड़ा ऐलान करते हुए दावा किया कि उसने दुनिया की पहली सफल कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है। इसका ऐलान खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया। साथ ही पुतिन ने बताया कि रूस द्वारा तैयार इस वैक्सीन को उनकी बेटी को भी दिया गया है।
इसके साथ ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि ये दुनिया की पहली सफल कोरोना वैक्सीन है, जिसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने ऐलान किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलेप किया है। सारे ट्रायल सफल होने के बाद मंगलवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन को सफल करार दिया।
#BREAKING Russia has developed 'first' coronavirus vaccine: Putin pic.twitter.com/s33LTMO0j0
— AFP news agency (@AFP) August 11, 2020
राष्ट्रति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि उनकी बेटी को भी इस कोरोना वैक्सीन का टीका दिया गया। पुतिन ने बताया कि पहले तो उसका बुखार 38 डिग्री था, लेकिन टीका देने के बाद ये बढ़ने लगा, पर बाद में काबू में आ गया। उन्होंने दावा किया कि कई लोगों में टीका लगने के बाद अब कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।
#BREAKING Putin says daughter inoculated with new Russian coronavirus vaccine pic.twitter.com/tGA9E81BmU
— AFP news agency (@AFP) August 11, 2020
गौरतलब है कि दुनिया में इस समय कई देशों में कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की कोशिश हो रही है। इस समय करीब 100 से अधिक वैक्सीन पर काम किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन, इजरायल और भारत जैसे देश शामिल हैं। ऐसे में अगर रूस की ओर से किया गया सफल वैक्सीन बनाने का दावा सही साबित होता है और डब्ल्यूएचओ की ओर से इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी जाती है, तो कोरोना से हलकान पूरी दुनिया के लिए यह एक बड़ी राहत होगी।