मध्यप्रदेश के खंडवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां चलती ट्रेन से दुल्हन गायब हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पूरी ट्रेन में खलबली मच गई। काफी तलाशी के बाद भी जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला तो खंडवा जीआरपी को इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई
जानकारी के अनुसार छत्रपति शर्मा पाटलीपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में बरातियों व अपनी दुल्हन प्रीति शर्मा के साथ मुंबई जा रहा था। रात को सभी बारती सो गए।
शनिवार सुबह जब सभी लोग नींद से जागे तो दुल्हन अपनी सीट पर नहीं थी। एक यात्री ने बताया कि इटारसी स्टेशन के पास उसने दुल्हन को ट्रेन से उतरते हुए देखा था। पुलिस ने इटारसी स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकन उन्हे कोई सुराग नहीं मिला।

प्रीति और छत्रपति की शादी सिंगरौली में हुई थी। सभी बाराती जबलपुर रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना हुए जहां रास्ते में ही दुल्हन गायब हो गई।
दुल्हन के पिता जयराम शर्मा ने बताया कि प्रीति और छत्रपति एक दूसरे को काफी पसंद करते थे उन्हे भरोसा है कि उनकी बेटी कोई गलत काम नहीं कर सकती। उन्होंने बताया कि उनकी रात को प्रीति से फोन पर बात भी हुई थी।