Hindi Magzian
Thursday, January 21, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

थाईलैंड के राजा राम ने 26 साल छोटी अपनी बॉडीगार्ड से की शादी…बनाया रानी

May 2, 2019
Advertisement

थाईलैंड के राजा वजीरालॉन्गकॉर्न ने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने अपनी बॉडीगार्ड से शादी रचा ली है और इसके साथ ही उन्हें रानी सुतिदा की उपाधि से भी नवाजा गया है। कुछ दिनों में थाईलैंड के राजा का आधिकारिक तौर पर राज्याभिषेक भी होने वाला है।

ADVERTISEMENT

बुधवार को हुई शाही शादी की रस्मों को थाई के टेलिविजन चैनलों पर भी प्रसारित किया गया। शाही बयान के मुताबिक, राजा वजीरालॉन्गकॉर्न ने अपनी शाही कॉन्सर्ट रहीं जनरल सुतिदा वाजिरालॉन्गकॉर्न ना अयुध्या को रानी सुतिदा बनाने का फैसला किया है और वह शाही परिवार के सदस्य की तरह सभी शाही उपाधियां और दर्जा हासिल करेंगी।

Advertisement

राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न ने 2017 में सुथिदा तिजाई को निजी सुरक्षाकर्मी नियुक्त किया था।

Related posts

द कपिल शर्मा शो की चिंकी और मिंकी की ग्लैरमस तस्वीरें वायरल, देखें जुड़वा बहनों का सिजलिंग अवतार

द कपिल शर्मा शो की चिंकी और मिंकी की ग्लैरमस तस्वीरें वायरल, देखें जुड़वा बहनों का सिजलिंग अवतार

January 20, 2021
लग्जरी गाड़ी से पहुंचा जनरल मेगा स्टोर, फिर 50 हजार का सामान लेकर ऐसे हुआ फरार

लग्जरी गाड़ी से पहुंचा जनरल मेगा स्टोर, फिर 50 हजार का सामान लेकर ऐसे हुआ फरार

January 20, 2021
क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी कौन कौन से बिजनेस संभालती हैं और कैसे बिठाती हैं घर और कारोबार में तालमेल

क्या आप जानते हैं कि नीता अंबानी कौन कौन से बिजनेस संभालती हैं और कैसे बिठाती हैं घर और कारोबार में तालमेल

January 20, 2021
ADVERTISEMENT

66 वर्षीय वजीरालॉन्गकॉर्न को राजा राम X के तौर पर ज्यादा जाना जाता है। अपने पिता राजा भूमिबोल अतुल्यतेज की मौत के बाद वह संवैधानिक राजशाही प्रमुख बन गए। उनके पिता 70 साल तक राजगद्दी पर आसीन रहे। इसी सप्ताह बौद्ध और ब्राह्मण रीति-रिवाजों से उनके राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान एक बेहद भव्य जुलूस भी निकाला जाएगा। रानी सुतिदा की उम्र 40 साल बताई जा रही है और वह थाई एयरवेज इंटरनेशनल में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं।

Advertisement

शादी के दौरान वजिरालॉन्गकोर्न से आशीर्वाद लेतीं सुथिदा।

ADVERTISEMENT

2014 में वजीरालॉन्गकॉर्न ने सुतिदा तिदजई को अपनी बॉडीगार्ड यूनिट का डेप्युटी कमांडर नियुक्त किया था। इसके बाद दिसंबर 2016 में सुतिदा को आर्मी में जनरल बना दिया गया।

Advertisement

इसके अलावा उन्हें शाही उपाधि थानपुयिंग से भी नवाजा गया। रानी सुतिदा लंबे समय से राजा के साथ देखी जाती रही हैं लेकिन उनके रिश्ते को लेकर कभी भी आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया।

Advertisement

शाही शादी की फुटेज में शाही परिवार के अन्य सदस्य और महल के सलाहकार दिखाई दिए। राजा रानी सुतिदा पर पवित्र जल छिड़कते हुए नजर आते हैं। इसके बाद दोनों ने शादी की रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर किए।

Advertisement

राजा वजिरलॉन्गकोर्न ने सुथिदा पर पवित्र जल डालकर उनसे विवाह किया।

थाईलैंड के राजा इससे पहले तीन शादियां कर चुके हैं और तलाक भी ले चुके हैं। उनके सात बच्चे भी हैं। वह और सुतिदा ज्यादातर वक्त थाईलैंड और जर्मनी में बिताते हैं।

Advertisement

राजा ने नई रानी के साथ राजमहल में ही विवाह रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर किए।

वजीरालॉन्गकॉर्न का जर्मनी के म्यूनिख में 12 लाख डॉलर का एक महल है। उनके साथ पहले की शादियों से पैदा हुए प्रिंस दीपानकॉर्न रश्मिचोटी भी रहते हैं। पिता की मौत के बाद भले ही वजीरालॉन्गकॉर्न ने गद्दी संभाल ली हो

Advertisement

शनिवार से शुरू होंगी वजिरालॉन्कोर्न का राज्याभिषेक।

लेकिन आधिकारिक राज्याभिषेक के लिए राजा भूमिबोल के शोक समय के पूरे होने का इंतजार किया जा रहा था। राज्याभिषेक में करीब 30 लाख डॉलर खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved