फोटो
दिल्ली की रहने वाली नेहा शर्मा यूँ बन गई टीवी की निया, आज भी एक सपने को करना चाहती है पूरा

बोल्ड, बिंदास, बेबाक, हॉट और सेक्सी ये वो शब्द हैं जो आजकल मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) के लिए अक्सर इस्तेमाल किए जाते हैं। जी हां अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को हैरान कर देने वालीं निया शर्मा का आज जन्मदिन है।
दिल्ली की रहने वाली नेहा शर्मा देखते ही देखते कब इस माया नगरी की निया बन गईं इस बात का अंदाजा तो शायद उन्हें खुद भी नहीं हो पाया। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से हमेशा पारा हाई करने वालीं निया आज शुक्रवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।
बता दें कि दिल्ली में पली-बढ़ी निया ने यहीं के रोहिणी इलाके से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की। इस दौरान हर स्टूडेंट की तरह अपनी फील्ड में निया भी बड़ा नाम हासिल करना चाहती थीं। लेकिन क़िस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। जी हां निया आज भले 31 की हो गई हो, लेकिन उनकी तस्वीरों से कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
आज हम उनके इस खास दिन पर आपको उनके उस सपने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी अधूरा है।
जी हां निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों में से एक हैं लेकिन आज भी उन्हें एक चीज का मलाल है।
दिल्ली में पढ़ी निया शर्मा ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बता दें कि निया का सपना था कि वो एक बेहतरीन पत्रकार बनें लेकिन उनका वह सपना सिर्फ़ सपना ही रह गया। जिसका उन्हें आज भी मलाल है।
बता दें कि पढ़ाई पूरी करने के बाद निया शर्मा को साल 2010 में टीवी शो ‘काली: एक अग्निपरीक्षा’ में रोल ऑफर हुआ। इस शो में उन्होंने साइड रोल निभाया था, लेकिन ये इतना दमदार था कि निया ने अपनी भूमिका से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी और निया के चाहने वालों की लिस्ट यहीं से बननी शुरू हो गई, बस फिर क्या था? उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बता दे कि आज निया शर्मा को हर कोई जानता है। निया को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘नागिन’ शो से मिली है और निया शर्मा को इंस्टाग्राम पर क़रीब 6 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
2011 में निया ने मल्टी स्टारर शो ‘बहनें’ किया। इसके बाद वह ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में दिखी। इस शो में बेशक उन्होंने अपनी भूमिका को बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतारा, लेकिन इसके काफी समय बाद तक निया को कोई काम नहीं मिला और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने भी एक इंटरव्यू में किया था।
निया ने उस दौरान ये बताया कि उन्हें पूरे 9 महीने तक खाली बैठना पड़ा था। इसके बाद उन्हें आखिरकार ‘जमाई राजा’ में रवि दुबे के साथ कास्ट किया गया और यहीं से निया की किस्मत ने करवट ली।
वहीं वर्ष 2017 भी निया के लिए कई मायनों में खास रहा है। यही वह साल था जब निया को 50 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन में दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा निया को दो बार एशिया की सेक्सिएस्ट महिला के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।