Hindi Magzian
Wednesday, January 20, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

धोनी है तो सबकुछ मुमकिन है, मैच हार गए लेकिन लोगों का दिल जीत गए माही

April 22, 2019

World Cup 2019 से पहले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। हमारे माही भाई के बल्ले का मुंह खुल गया है। रविवार रात बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 37 साल के DHONI का खेल देख हर कोई ‘वाह-वाह’ कर उठा।

ADVERTISEMENT

उन्होंने आखिरी ओवर में उमेश यादव की गेंदों पर इतने ताबड़तोड़ प्रहार किए कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का यह तेज गेंदबाज बीती रात सो नहीं सका होगा। धोनी की सदाबहार अंदाज में खेली गई नाबाद 84 रनों की पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आखिरी गेंद पर चूक गई, जिससे विराट कोहली की बेंगलुरु टीम मौजूदा आईपीएल के 39वें मैच में एक रन से बेशकीमती करीबी जीत दर्ज करने में सफल रही। चेन्नई की यह दस मैचों में तीसरी हार है, जबकि RCB की इतने ही मैचों में तीसरी जीत है। चेन्नई अब भी शीर्ष पर और बेंगलुरु सबसे निचले पायदान पर है।

Related posts

यह कैसे हमारे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी Female Version में दिखेंगे, रोहित और चहल को अवश्य देखें

यह कैसे हमारे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी Female Version में दिखेंगे, रोहित और चहल को अवश्य देखें

January 4, 2021
यहाँ देखिये धनश्री वर्मा की 23 Photos, युजवेंद्र चहल की आराध्य पत्नी

यहाँ देखिये धनश्री वर्मा की 23 Photos, युजवेंद्र चहल की आराध्य पत्नी

December 25, 2020
सफल ऑपरेशन के बाद कपिल देव पूरे फॉर्म में, अब जल्द गोल्फ खेलना चाहते हैं

सफल ऑपरेशन के बाद कपिल देव पूरे फॉर्म में, अब जल्द गोल्फ खेलना चाहते हैं

October 23, 2020
ADVERTISEMENT

धोनी ने अपनी 48 गेंदों की पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने ऐसे समय क्रीज पर कदम रखा जब चेन्नई की टीम छठे ओवर में चार विकेट पर 28 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। धोनी ने इसके बाद अपने दम पर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। चेन्नई को आखिरी ओवर में 26 रन की जरूरत थी। धोनी ने उमेश यादव की पहली पांच गेंदों पर (4, 6, 6, 2, 6) पहले चौका, फिर दो छक्के, दो रन और फिर एक छक्का लगाया, लेकिन उनके आखिरी गेंद पर चूकने से बेंगलुरु की आईपीएल में उम्मीदें बनी रहीं। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी के चार मैच बेहतर नेटरनरेट के साथ जीतने ही होंगे।

इसके साथ ही धोनी ने कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। आईपीएल में धोनी 4000 रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बन गए। उन्होंने अब तक 168 मैचों में 4039 रन बनाए हैं। विराट कोहली कप्तान के तौर पर 106 मैचों में 3933 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। मौजूदा आईपीएल में धोनी के बल्ले से अब तक 9 मैचों की 7 पारियों में 104.66 की औसत से 314 रन बने हैं। धोनी का यही फॉर्म जारी रहा, तो 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में भारत को मजबूती देने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 203 छक्के लगाए हैं। वह ओवरऑल छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर आते हैं।

ADVERTISEMENT

Image result for धोनी

छक्कों का दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अब तक 203 छक्के लगाए हैं. वह ओवरऑल छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर आते हैं.

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के

1. क्रिस गेल, 120 पारियां- 323 छक्के

2. एबी डिविलियर्स, 138 पारियां- 204 छक्के

3. महेंद्र सिंह धोनी, 165 पारियां- 203 छक्के

4. रोहित शर्मा, 177 पारियां- 190 छक्के

5. सुरेश रैना, 182 पारियां- 190 छक्के

6. विराट कोहली, 165 पारियां- 186 छक्के

FACTS-

-धोनी ने रविवार को बेंगलुरु में 84 रनों की नाबाद पारी के दौरान 7 छक्के लगाए. इससे पहले भी उन्होंने RCB के खिलाफ पिछले साल बेंगलुरु में 70 रनों की नाबाद पारी के दौरान 7 छक्के लगाए थे .

-धोनी का नाबाद 84 रनों का स्कोर न सिर्फ आईपीएल में, बल्कि टी-20 करियर का सबसे ज्यादा स्कोर है.

ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved