रोमांचक तरीके से खत्म हुए IPL 2019 की ट्रॉफी मुंबई ने अपने नाम कर ली। 12 मई को खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने धोनी की चेन्नई को आखिरी वक्त में धूल चटा दी।
हालांकि यह मैच मुंबई के लिए इतना आसान नहीं था और पूरे मैच में चेन्नई का पलड़ा हमेशा भारी रहा। मुंबई के 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए थे और वो जीत की तरफ आसानी से बढ़ रही थी। आखिरी ओवर में भी वाटसन और जडेजा की मौजूदगी में चेन्नई को 9 रन बनाने थे जो आसान लग रहा था।
लेकिन आखिरी तीन गेंदों में अचानक से पासा पलटा और आखिरी गेंद पर मुंबई ने चेन्नई को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया।
इस दौरान मैच में टीम की मालकिन नीता अंबानी हर वक्त प्रार्थना करते हुए दिखीं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने यहां तक पूछना शुरू कर दिया कि नीता अंबानी कौन सा मंत्र पढ़ती हैं जिससे उनकी टीम जीत जाती है।
Hello Nita Ambani can you please accompany India on the world cup tour!!!
Just to do that!!
#IPLFinal pic.twitter.com/yDmWU3FdRWAdvertisement— shilpi tewari (@shilpitewari) May 12, 2019
अब मुंबई टीम के पारिवारिक गुरु पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने मंत्र से लेकर टीम के पूजा-पाठ पर सारी बात का खुलासा किया है।
शर्मा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि हर मैच से पहले मुंबई की टीम चंडी पाठ करती है। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले के दिन पूरे मैच के दौरान, यहां तक मलिंगा की आखिरी गेंद फेंकने तक यह पूजा की गई।
बतौर शर्मा, ‘चंडी पाठ भाग्य बदलने के लिए की जाती है, यह आपको ताकत और कुछ अच्छा करने की शक्ति देती है।
नीता अंबानी के प्रार्थना का राज
जब शर्मा जी से नीता अंबानी के प्रार्थना और मंत्रों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक रहस्य है जिसे बताया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जब आप किसी चीज को दिल से चाहते हैं तो वो आपको जरुर मिलती है।