Hindi Magzian
Thursday, January 28, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

नेता बोला-भाजपा से हूं देख लूंगा..पुलिसवाले ने कहा-भाजपा से है तो तूझे अब जरूर मारूंगा

January 3, 2019
Advertisement

कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में नहर (कैनाल) किनारे एक मकान के निर्माण के दौरान शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मौके पर पहुंचे पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी ने एक भाजपा नेता को परिचय देने के बाद पी’ट दिया।

ADVERTISEMENT

इतना ही नहीं, विरोध करने पर भाजपा नेता को लॉकअप में बंद कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओें ने पनकी थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। आखिर में एसएसपी ने अनंत देव ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच सीओ कल्याणपुर को सौंपी गई है।
दबौली निवासी अजय पाल अज्जू भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले एक दोस्त के मकान में निर्माण चल रहा था। शनिवार रात निर्माण को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर अजय वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी अशोक वर्मा पहुंच गए।

Advertisement

Related posts

क्या आपको भी आते है ऐसे सपने जिसमे में आती है प्रेमिका नजर, अगर हां, तो जानिए  इसका मतलब

क्या आपको भी आते है ऐसे सपने जिसमे में आती है प्रेमिका नजर, अगर हां, तो जानिए इसका मतलब

January 27, 2021
यहाँ देखिये तस्वीरों में कैसे  हिंसा के दौरान लाल किला के अंदर कितनी मची तबाही

यहाँ देखिये तस्वीरों में कैसे हिंसा के दौरान लाल किला के अंदर कितनी मची तबाही

January 27, 2021
ट्रैक्टर रैली पर निकला कंगना रनौत का गुस्सा, ट्वीट कर कहा- झंड बनकर रह गए हैं आप, शर्म करो

ट्रैक्टर रैली पर निकला कंगना रनौत का गुस्सा, ट्वीट कर कहा- झंड बनकर रह गए हैं आप, शर्म करो

January 27, 2021
ADVERTISEMENT

अजय पाल ने बताया कि उन्होंने चौकी प्रभारी को अपना परिचय दिया लेकिन चौकी प्रभारी ने गा’लीग’लौज शुरू कर दी। गा’लीग’लौज का विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने पी’टना शुरू कर दिया। अजय पाल ने बताया कि परिचय देने पर चौकी प्रभारी ने कहा कि भाजपा में हो तब तो जरूर मारूंगा। इसके बाद अजय पाल को पनकी थाने के लॉकअप में लाकर बंद कर दिया। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता पनकी थाने पहुंच गए। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाए।
कल्याणपुर सीओ राजेश कुमार पांडेय ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत कराया। शाम 4:00 बजे एसएसपी ने चौकी प्रभारी अशोक वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भाजपाई थाने से हटे।

Advertisement
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved