विशेष
पति की ह त्या में शामिल थी मदद की गुहार लगाती दिखी पत्नी, वायरल वीडियो में ही मिला क्लू…

बीते रविवार को सीवान रेलवे स्टेशन पर कोलकाता में टायर का कारोबारी मो. फैसल इमाम की गो ली मा र कर ह त्या कर दी गई थी। गो ली लगने के बाद फैसल का सिर गोद में रखकर मदद की गुहार लगाती उसकी बीबी अंजुम खातुन का वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। घटना के बाद जब अंजुम गिड़गिड़ाती हुई मदद की गुहार लगा रही थी तभी स्टेशन पर मौजूद लोगों ने वो वीडियो बनाया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। फैसल का ह त्यारा और ह त्या में यूज किया गया पि स्तौल बरामद कर लिया गया है।
दोनों को गिर फ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा
मंगलवार को मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग में फैसल की ह त्या की गई। फैसल की ह त्या के षडयंत्र में उसकी बीबी अंजुम भी शामिल थी। अंजुम ने भी अपने प्रेमी अजहरुद्दीन उर्फ अजहर उर्फ दुलारे से पति की ह त्या करवाई। मामले में पुलिस ने अंजुम और अजहर दोनों को गिर फ्तार कर लिया है। बता दें कि अजहर सीवान के ही नवलपुर मोहल्ले का रहने वाला है। अंजुम के साथ उसका कई वर्षों से प्रेम संबं ध चल रहा था।
वायरल वीडियो से मिला था पुलिस को क्लू
अंजुम और फैसल की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी अंजुम का प्रेमी के साथ संबं ध चल रहा था। मामले में फैसल के परिजनों ने अंजुम पर ह त्या का आरो प लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच अंजुम की ओर मोड़ी थी। मामले को सुलझाने पुलिस को इस घटना के बाद वायरल हुआ वीडियो बड़ा मददगार निकला। इस घटना से संबंधित कई वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में घटना के तुरंत बाद अंजुम अपना मोबाइल तलाशती दिख रही थी। जबकि सामान्य तौर पर जब भी पत्नी के सामने कोई प्रेमी को मा रेगा तो बीबी उस इंसान से उलझेगी। इसके बाद पुलिस ने अंजुम से सख्ती से पूछताछ की तो वो तुरंत-तुरंत बयान बदलने लगी।
God! I can barely watch this 😢😢
At Siwan Station in Bihar husband is shot in front of wife. Husband dies while wife kept calling for help
Crime situation in Bihar seems to be worsening like #UttarPradesh under BJP-JD(U) alliance
pic.twitter.com/p5dpEVXDC9— 🌿Ajay 🍋🌶️🌿 (@MeriChotiDuniya) December 9, 2019
नवलपुर से प्रेमी अजहर हुआ गि रफ्तार
बाद में पुलिसिया सख्ती पर अंजुम टूट गई। इसके बाद पुलिस ने नवलपुर मोहल्ले से अंजुम के प्रेमी और फैसल की ह त्या के मुख्य आरोपी अजहर को गिरफ्ता र किया। दोनों को गिर फ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जहां से कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। दूसरी ओर फैसल के घर में मातम छाया है।