लगभग दो दशक से बॉलीवुड की फिल्मों को अपनी सुन्दर आवाज़ से पिरोनेवाली गायिका अलका याग्निक अब ५१ साल की हो गयी हैं और अभी भी फिल्मों में गाने गए रही हैं | उनकी गायकी का जादू ऐसा है की उन्हें ७ बार फिल्मफेयर के अवार्ड से नवाज़ा जा चूका हैं और २ बार नेशनल अवार्ड से | अलका का जन्म साल १९६६ में कोलकाता के एक गुजरती परिवार में हुआ था उनकी माँ खुद एक क्लासिकल सिंगर थीं |
महज ६ साल की उम्र से ही उन्होंने आकाशवाणी के लिए गाना शुरू कर दिया था उसके बाद माँ के साथ मुंबई चली आयी | फिल्म ‘लावारिस’ का ‘मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम हैं’ आज भी लोगो की जुबां पर हैं उसके बाद ‘तेज़ाब’ फिल्म के लिए ‘एक-दो-तीन’ और फिर इस तरह से उनकी सफलता का सिलसिला शुरू हो गया |
अलका ने कन्नडा भाषा को छोड़ के गुजराती, अवधी, ओडिसा, ओड़िआ, असामी,मेतेई,राजस्थानी, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी, मराठी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश और मलयालम भाषाओ में गाना गया हैं | उन्होंने ८० से लेकर अब तक के सभी संगीतकारों और गायकों के साथ सुर पिरोये हैं |
लेकिन इतना सब कुछ होते हुए भी अलका याग्निक पिछले २५ साल से अपनी बिजनेसमैन पति नीरज कपूर से दूर हैं | लेकिन ये दोनों किसी झगडे से नहीं बल्कि अपने काम में व्यस्त होने के कारण अलग हुए हैं | लेकिन उनकी २७ वर्षीय बेटी वर्षीय सायशा ने अपने प्रेमी अमित देसी के साथ क्रिसमस के दिन सगाई कर ली हैं |
27 वर्षीय सायशा कपूर मुंबई अंधेरी स्थित रेस्त्रां Boveda Bristro की को ऑनर हैं जो अपने दो दोस्तों के साथ चलाती हैं | सायशा ने लंदन के स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए किया हैं | हालाँकि सायशा ने सिंगिंग से लेकर एक्टिंग में भी अपना करियर बनाने की सोची लेकिन सफल नहीं रही और होटल इंडस्ट्री को चुना |