Hindi Magzian
Sunday, January 24, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

पाकिस्तान में आंधी- बारिश ने मचाया कहर…अब तक 39 लोगों की मौत

April 17, 2019
Advertisement

आंधी बारिश से भारत का उत्तरी हिस्सा ही नहीं पाकिस्तान भी परेशान है। पाकिस्तान के पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में भीषण तूफान और बारिश से अब तक 39 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 135 घायल हो गए। पाकिस्तान के डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, खैबर-पख्तूनवा में 13, बलूचिस्तान में 11, पंजाब में 10 और सिंध में पांच लोगों की मौत हुई है।

ADVERTISEMENT

39 dead in Pakistan torrential rains, duststorm

Advertisement

साथ ही कुछ इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। पंजाब में तूफान के कारण कई इमारतें ढह गईं और दो महिलाओं समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान में बाढ़ के कारण एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जिसके कारण प्राधिकारियों ने सोमवार को आपातकाल घोषित कर दिया। प्रांत के अलग-अलग इलाकों में आई बाढ़ से मंगलवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Related posts

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर ड्र ग्स बेचा करती थी आंटी, जवान दिखने के लिए पीती थी स्पेशल पानी

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर ड्र ग्स बेचा करती थी आंटी, जवान दिखने के लिए पीती थी स्पेशल पानी

January 23, 2021
लोगों से गर्भनिरोधक गोली मंगवाकर चाय पर बुलाती थी युवती, फिर शुरु होता था घिनौना खेल

लोगों से गर्भनिरोधक गोली मंगवाकर चाय पर बुलाती थी युवती, फिर शुरु होता था घिनौना खेल

January 23, 2021
हरिद्वार: मां-बेटे ने किया कांड, बेच डाला 500 साल पुराना मंदिर

हरिद्वार: मां-बेटे ने किया कांड, बेच डाला 500 साल पुराना मंदिर

January 22, 2021
ADVERTISEMENT

इसके अलावा खैबर पख्तनूख्वा प्रांत की चित्राल घाटी में एक मकान की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं राज्य के अन्य इलाकों में 10 और लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी कि बलूचिस्तान के क्वेटा, ग्वादर, चगई, हरनाई, दुकी, जेवानी, जाफराबाद, कोहलू, सिबी, बरखान, चमन और अन्य जिलों में बाढ़ आने से सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारियों के अनुसार कराची में आंधी के कारण दो लड़कियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, चार मछुआरे लापता हो गए और 12 अन्य लोग घायल हो गए।

Advertisement
ADVERTISEMENT
Tags: DEADpakistanstromweather
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved