Hindi Magzian
Friday, February 26, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

पैसों के लालच में उस दलदल में चली गई नेहा,जहां से लौटना मुमकिन नहीं-हर दिन कमाती 1000 हजार रुपए

December 18, 2020
पैसों के लालच में उस दलदल में चली गई नेहा,जहां से लौटना मुमकिन नहीं-हर दिन कमाती 1000 हजार रुपए
Share on FacebookShare on Twitter
Advertisement

नेहा पैसा कमाने के लिए देहधंधा कर रही थी, लेकिन उस ने देहधंधे से जिस तरह की कमाई के बारे में सोचा था, उस तरह उस की कमाई हो नहीं रही थी। ज्यादा कमाई के लिए उस ने पूनम आंटी से बात की तो उस ने नेहा को ऐसी जगह पहुंचा दिया, जहां की चमकदमक देख कर उस की आंखें फैल गईं।

ADVERTISEMENT

पूनम ने नेहा को पूरी बात समझा दी थी। वह पहले तो वहां झिझक रही थी, लेकिन बाद में पूनम की बात मान कर उस के बताए रास्ते पर चल पड़ी थी। आखिर उसे देहधंधा तो करना ही था। पूनम के संपर्क में आने के बाद नेहा ने देखा कि केवल लड़कियां ही नहीं, शादीशुदा औरतें भी इस धंधे में लगी हैं।

Advertisement

नेहा ने कई लड़कियों से बात की तो पता चला कि ज्यादातर लड़कियां या औरतें अपने घरों से नौकरी करने के नाम पर निकलती हैं और वहां आ कर देहधंधा करती थीं। तमाम ऐसी लड़कियां थीं, जिन्हें पहचाना भी नहीं जा सकता था। होटल में आते समय वे अपने चेहरे को कवर किए रहती थीं। बाहर निकलते समय भी वे चेहरा ढके रहती थीं। पुलिस ने रामपुर के संधू होटल पर छापा मार कर 5 कालगर्ल्स सहित 7 लोगों को पकड़ा था।

Related posts

ये है वो 51 भारत के सबसे बढ़िया जुग्गड़ जो अपने अभी तक नहीं देखे

fqwqtwtqwqtwt

February 26, 2021
रक्षक ही बना भक्षक! भाई ने किया बहन के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दूसरे लोगों से स म्बन्ध बनाने को किया मजबूर

रक्षक ही बना भक्षक! भाई ने किया बहन के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दूसरे लोगों से स म्बन्ध बनाने को किया मजबूर

February 26, 2021
‘मुकेश भाई, ये तो सिर्फ ट्रेलर! पूरा इंतजाम हो गया है’, संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी में धमकी

‘मुकेश भाई, ये तो सिर्फ ट्रेलर! पूरा इंतजाम हो गया है’, संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी में धमकी

February 26, 2021
ADVERTISEMENT

Advertisement

पकड़े गए लोगों के पास से आपत्तिजनक चीजें और नकदी बरामद की गई थी। पुलिस पहले भी इस होटल से सै क्स के कारोबार में शामिल लोगों को पकड़ कर जेल भेज चुकी थी। वहां पकड़ी गई ज्यादातर लड़कियां उत्तराखंड की थीं। रामपुर के थाना स्वार पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल संधू में सै क्स का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो वहां 5 कालगर्ल्स सहित 7 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पकड़ी गई ज्यादातर लड़कियां उत्तराखंड की रहने वाली थीं। पकड़े गए लोगों में संधू होटल का मैनेजर भी था।

ADVERTISEMENT

Advertisement

आसपास के लोग कई बार इस होटल के बारे में पुलिस से शिकायत कर चुके थे, लेकिन होटल संचालक और पुलिस की मिलीभगत की वजह से पुलिस ने काररवाई नहीं की थी। इसी साल अप्रैल महीने में होटल से 2 कालगर्ल्स सहित 4 लोगों को पकड़ा गया था। पूछताछ में इन लड़कियों से पता चला था कि काम की तलाश में भटक रही लड़कियों को देहधंधा कराने वाले लोग आसानी से उन्हें अपनी ओर मोड़ लेते थे।

देहधंधे का संचालन करने वाला इस बात का पूरा खयाल रखता था कि एक ग्राहक के पास एक ही लड़की बारबार न जाए। लड़कियों को भी इस बात की खास हिदायत दी जाती थी कि वे ग्राहक से बाहर संबंध न रखें। कई संचालक तो लड़कियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन अपने पास रख लेते थे, जिस से किसी तरह के फोटो या वीडियो के बनने की संभावना न रहे।

Advertisement

इस तरह के चलन में लड़कियों के लिए अच्छी बात यह होती है कि ये पुराने दकियानूसी चकलाघर से अलग होते हैं। यहां साफसुथरे कमरों और अच्छे ग्राहकों से संपर्क होता है। किसी तरह के शोषण की संभावना नहीं होती। संचालक इस बात का खयाल रखता है कि किसी लड़की से जबरन कुछ न कराया जाए। इस से किसी तरह के विवाद की संभावना नहीं रहती।

 

Advertisement

इस तरह के ज्यादातर मामले दूसरे लोगों के विवादों की वजह से ही पुलिस के सामने आते हैं। ज्यादातर मामलों में होटलों के आसपास रहने वाले लोग ही पुलिस से शिकायत करते हैं। कई बार विरोधी होटल वाले भी शिकायत कर देते हैं। पुलिस को ये बातें पहले से ही पता होती हैं। इस तरह की शिकायतों के बाद कुछ दिनों तक होटल यह धंधा बंद कर देते हैं। धीरेधीरे वे फिर धंधा शुरू कर देते हैं। इस तरह की शिकायतों से पुलिस को मिलने वाली रिश्वत बढ़ जाती है। पहली बार जब नेहा पुलिस छापे में पकड़ी गई थी तो उसे इस बात का डर सता रहा था कि उस के घर वालों को सच्चाई का पता चल जाएगा। लेकिन पकड़े जाने पर संचालकों ने नेहा के घर वालों को बताया था कि वह टूर पर गई है। 3 दिन उस का मोबाइल बंद रहेगा। यही नहीं, संचालकों ने अदालत में जमानत के समय नेहा का नाम और पता सब फरजी लिखवाया था। इस से किसी को नेहा के सच का पता नहीं चला।

 

Advertisement

संचालक कोर्ट और पुलिस के कामों में होने वाले खर्च की रकम को लड़कियों से ही वसूल करते हैं। लड़कियों को यह पैसा किस्तों में अदा करना होता है। असल में ये लड़कियां किसी रोजगार से जुड़ी नहीं होतीं। घर के लोग रोजगार या कामधंधे से बाहर जाते हैं। वे इतना पैसा नहीं कमा पाते कि परिवार चला सकें। ऐसे में लड़कियां रोजगार के लिए देहधंधे का सरल रास्ता चुनती हैं।

उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड में रोजगार के साधन उस तरह से नहीं बन पाए, जैसी उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में गरीबी में परेशान लोग कई तरह के बुरे कामों में फंस गए हैं। गांवों और शहरों में रहने वाली लड़कियां मैदानी इलाकों के बड़े शहरों में नौकरी के लिए जाती हैं। जाती तो वे नौकरी के लिए हैं, पर उन में से तमाम देहधंधे में फंस जाती हैं।

Advertisement

वहां से आने वाली लड़कियां रामपुर, बरेली और दिल्ली तक जाती हैं। एक साल में केवल रामपुर में ही ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिन में वहां से आई लड़कियां देह धंधा करती पकड़ी गई हैं। लेकिन ये किसी बड़े रैकेट का हिस्सा नहीं होतीं। होटल के संचालकों से ये सीधा संपर्क रखती हैं। जरूरत पड़ने पर होटल के संचालक इन्हें बुला लेते हैं।

Advertisement

ये लड़कियां 6 से 8 के ग्रुप में होती हैं। कई बार 3 से 4 लड़कियां भी अपना ग्रुप बना लेती हैं। ऐसी लड़कियां ज्यादातर दिन में देह कारोबार करती हैं। प्रति ग्राहक ये 5 सौ रुपए लेती हैं। होटल मालिक ग्राहक से कमरे के हिसाब से पैसा वसूल करता है, जो आमतौर पर डेढ़ से 2 हजार रुपए के बीच होता है।

 

Advertisement

अगर लड़की को रात में रोकना होता है तो उस का रेट अलग होता है। मैदानी इलाकों के मुकाबले पहाड़ी इलाकों के शहरों और होटलों में देहधंधा कम होता है। क्योंकि वहां के होटलों में इस तरह के काम करना आसान नहीं है। ऐसे में पहाड़ घूमने आने वाले पर्यटक पहाड़ से लगे मैदानी इलाकों में रुकते हैं। यहां उन्हें कई तरह की सुविधाएं मिल जाती हैं। कई पर्यटक तो मैदानी इलाकों के शहरों में ही रुकते हैं और वहां से कार से पहाड़ घूमने जाते हैं। यहां के होटल पहाड़ के होटलों के मुकाबले सस्ते होते हैं और यहां इस तरह की सुविधाएं भी मिल जाती हैं।

मैदानी इलाकों के होटलों में पुलिस का खतरा कम होता है। मैदानी इलाकों में देहधंधा करने वाली लड़कियां पहाड़ों से आती हैं। पहाड़ पर एक तो ऐसे काम मुश्किल से होते हैं, दूसरे वहां पहचान होने का खतरा होता है। ऐसे में मैदानी इलाकों के होटल इन के लिए ज्यादा सुरक्षित होते हैं। पहाड़ों की ये लड़कियां अपने शहरों से बहुत दूर नहीं जाती हैं।

Advertisement

इनपुट : सरिता

Advertisement
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved