यूटिलिटी
पोस्ट ऑफिस देता है 9 तरह की सेविंग स्कीम्स में निवेश करने का ऑप्शन, इनमें मिलता है बेहतर ब्याज

अगर आप कहीं पैसा निवेश करने का सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्कीम्स में पैसा निवेश कर सकते हैं। इनमें से कुछ स्कीम में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस में करीब 9 तरह की बचत योजनाएं चलती हैं। इनमें सेविंग अकाउंट्स, रे करिंग डिपॉजिट अकाउंट, टाइम डिपॉजिट अकाउंट, मंथली इनकम स्कीम अकाउंट,
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम अकाउंट, पब्लिक प्रौविडंट फंड या पीपीएफ अकाउंट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि अकाउंट है। इन बचत योजनाओं में इंडिया पोस्ट की ओर से 4 से लेकर 8.6 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। आइए, जानते हैं पोस्ट ऑफिस के स्कीम और उन पर मिलने वाले ब्याज के बारे में…
स्कीम | ब्याज दर(%) | न्यूनतम निवेश (रु.) | अधिकतम निवेश (रु.) | टैक्स छूट का लाभ |
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम | 8.60 | 1,000 | 15 लाख | 80 C |
सुकन्या समृद्धि योजना | 8.40 | 250 | 1.5 लाख | 80 C |
पब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF | 7.90 | 500 | 1.5 लाख (प्रति वर्ष) | 80 C |
5- ईयर एनएससी VIII इश्यू | 7.90 | 1000 | कोई सीमा नहीं | 80 C |
टाइम डिपोजिट | 6.90-7.70 | 1000 | कोई सीमा नहीं | 80 C |
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम | 7.60 | 1500 | 4.5 लाख (सिंगल), 9 लाख (ज्वाइंट) | नहीं |
किसान विकास पत्र | 7.60 | 1000 | कोई सीमा नहीं | नहीं |
रेकरिंग डिपॉजिट | 7.20 | 100 | कोई सीमा नहीं | नहीं |
सेविंग अकाउंट | 4.00 | 500 | कोई सीमा नहीं | नहीं |
नोट: इन स्कीम पर ब्याज दरों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है। सरकार हर तिमाही इनकी ब्याज दरें तय करती है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें