Hindi Magzian
Thursday, January 28, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

भारत का वो अनोखा शहर, जहां नहीं चलती कोई सरकार और ना ही चलता है पैसा

April 20, 2019
Advertisement

इस दुनिया में अजूबों की कोई कमी नहीं है और ना ही कमी है चमत्कारों की जो कहीं पर भी और कभी हो जाया करता है। कभी कभी ऐसा भी देखने को मिल जाता है कुछ ऐसा जो हमारे सामने और हर किसी के सामने बिलकुल सामान्य सा दिखता है मगर होता है कुछ ऐसा जिसकी कल्पना कर पाना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है। कुछ इसी तरह से आज हम आपको भारत के ही एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे है जो दिखने में तो काफी हद तक सामान्य है मगर यहाँ की कुछ ऐसी खासियत है जिसकी वजह से ये हमेशा ही चर्चा मे रहता है। असले में आपको बता दें की भारत का ये शहर अपने सामाजिक व्यवस्था के लिए पुरे विश्व में जाना जाता है, जहां दुनिया के किसी भी कोने से किसी भी जाती धर्म के लोग आकर बस सकते है और यहाँ रहने के लिए आपको कोई भी पैसा खर्च करने की जरूरत नही है।

ADVERTISEMENT

क्या है ओरोविल शहर की खासियत

Advertisement

हम बात कर रहे है “ओरोविल” शहर की जिसकी स्थापना श्री ऑरोबिन्दो सोसाइटी की एक परियोजना के अंतर्गत 28 फरवरी 1968 को मीरा रिचर्ड ( जिन्हें प्यार से लोग “माँ” बुलाते थे ) के द्वारा दक्षिण भारत में पांडीचेरी के पास तमिलनाडु राज्य के विलुप्पुरम जिले में किया गया और इसके खास बात ये रही की इसके उद्घाटन समारोह में कुल 124 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था जो की अपने आप में भी काफी बड़ी बात है। आपकी जानकार के लिए बताते चलें की इस शहर के बीचो बीच एक मातृमंदिर भी स्थित है जिसका अपना सौर उर्जा संयन्त्र है और ये यह चारो तरफ से बागानों से घिरा हुआ है। बता दें कि इस जगह को सिटी ऑफ डॉन भी कहते है जिसका मतलब होता है भोर का शहर।

Related posts

क्या आपको भी आते है ऐसे सपने जिसमे में आती है प्रेमिका नजर, अगर हां, तो जानिए  इसका मतलब

क्या आपको भी आते है ऐसे सपने जिसमे में आती है प्रेमिका नजर, अगर हां, तो जानिए इसका मतलब

January 27, 2021
यहाँ देखिये तस्वीरों में कैसे  हिंसा के दौरान लाल किला के अंदर कितनी मची तबाही

यहाँ देखिये तस्वीरों में कैसे हिंसा के दौरान लाल किला के अंदर कितनी मची तबाही

January 27, 2021
ट्रैक्टर रैली पर निकला कंगना रनौत का गुस्सा, ट्वीट कर कहा- झंड बनकर रह गए हैं आप, शर्म करो

ट्रैक्टर रैली पर निकला कंगना रनौत का गुस्सा, ट्वीट कर कहा- झंड बनकर रह गए हैं आप, शर्म करो

January 27, 2021
ADVERTISEMENT

Advertisement

आपको यह जानकार भी काफी ज्यादा हैरानी हो सकती है की इस मन्दिर में किसी भी धर्म के देवी देवता की पूजा नही होती बल्कि यह जगह यहाँ के लोगो के लिए शांति के कुछ क्षण बिताने के लिए बनाया गया है जहां कई राज्यों से कई अलग अलग देशों के लोग आते हैं और योग आदि के जरिये अपना तन और मन स्वस्थ रखते है। बता दें की यहाँ करीब 50,000 लोंगो को बसाने की योजना थी मगर आज तत्काल में यहाँ इस शहर में सिर्फ 2,007 लोग ही रहते है जिसमे में 1,553 वयस्क है और 454 अवयस्क रहते है और खास बात तो ये हैं की ये सभी 44 अलग अलग देशों से आये हुए लोग है जिनमे से 836 भारतीय मूल के हैं।

ADVERTISEMENT

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की इसके वास्तुकार रोजर ऐंगर थे जो अपने आप में भव्य है, यहाँ पर अपना रिसर्च इंस्टिट्यूट, फार्म हाउस और रेस्टुरेंट है और सिर्फ यही तक इसकी खासियत नही ख़तम होती है इस शहर का अपना ईमेल नेटवर्क भी है। ओरोविल की अर्थव्यवस्था अपने आप में नायब है, कागज के नोटों के बदले यहाँ के निवासियों को अपने केन्द्रीय खाते से सम्बन्ध स्थापित करने के लिए एक खाता संख्या दिया जाता है, यहाँ की व्यवसायिक इकाईयां अपने लाभ का लगभग कुछ प्रतिशत हिस्सा यहाँ की केन्द्रीय निधि में दान स्वरुप देकर आर्थिक विकास में अपना योगदान देती है। मुख्यत: यहाँ के लघु उद्योगों में लेखन सामग्री और अगरबत्तियों का उत्पादन होता है जिसे पांडीचेरी स्थित ओरोविल के अपने दूकान से ख़रीदा जा सकता है, यह उत्पाद भारत ही नही बल्कि विदेशो में भी उपलब्ध है।

Advertisement
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved