Hindi Magzian
Friday, January 22, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

भारत के अंतिम गांव में भी हैं अमरनाथ महादेव…सदियों से यहां बनता आ रहा है बर्फ का शिवलिंग

April 19, 2019
Advertisement

अमरनाथ गुफा में बनने वाले शिवलिंग की तरह चमोली जिले के आखिरी गांव नीती के पास टिम्मरसैंण स्थित एक गुफा है जिसमें बर्फानी बाबा विराजते हैं। यह गांव तिब्बत बॉर्डर के पास है। यहां बाबा बर्फानी सदियों से विराजमान हैं लेकिन स्थानीय लोगों को छोड़ दिया जाए तो कम ही लोग होंगे जिन्हें इस बर्फ के शिवलिंग के बारे में जानकारी होगी। 

ADVERTISEMENT

दरअसल, टिम्मरसैंण में पहाड़ी पर स्थित गुफा के अंदर एक शिवलिंग विराजमान है। सर्दियों में इसपर बर्फ जमने से करीब 10 फुट ऊंचा शिवलिंग बन जाता है। इस शिवलिंग पर पहाड़ी से टपकने वाले जल से हमेशा अभिषेक होता रहता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि शीतकाल के बाद जब बर्फ पिघलती है, तो यह शिवलिंग मूल आकार में आ जाता है। स्थानीय लोग इसे ‘छोटा अमरनाथ’ भी कहते हैं।

Advertisement

Related posts

हाथ में अगर बने दिखे ये निशान तो है बहुत ख़ास है मतलब, मिलता है भाग्य को लेकर ये संकेत

हाथ में अगर बने दिखे ये निशान तो है बहुत ख़ास है मतलब, मिलता है भाग्य को लेकर ये संकेत

April 7, 2020
अगर बिल्ली काट जाए रास्ता, जानें क्या कहता है शास्त्र

अगर बिल्ली काट जाए रास्ता, जानें क्या कहता है शास्त्र

February 5, 2020
ऐसी लड़कियों से शादी करते ही लड़कों को तरक्की के साथ मिलता है सम्मान

ऐसी लड़कियों से शादी करते ही लड़कों को तरक्की के साथ मिलता है सम्मान

January 20, 2020
ADVERTISEMENT

आइटीबीपी के जवान भी करते हैं दर्शन : गुफा में हर साल 15 दिसंबर से 15 मार्च के बीच बर्फानी बाबा के दर्शन होते हैं। चीन सीमा पर तैनात आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल) के जवान भी यहां दर्शन के लिए आते हैं। आइटीबीपी के जवान हीमवीर ने बताया कि हम यहां से गुजरते समय बाबा के दर्शन करने के बाद ही आगे जाते हैं।

Advertisement

दर्शन के लिए खड़ी चढ़ाई चढ़कर आते हैं लोग : देश के इस अंतिम गावं में बसे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए सड़क दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर जाना होता है। आइटीबीपी के जवान और स्थानीय बताते हैं कि बाबा बर्फानी की गुफा के आस-पास बर्फ नहीं होती लेकिन ये बाबा जी की कृपा ही है कि गुफा के अंदर बर्फ का इतना विशाल शिवलिंग बन जाता है।

ADVERTISEMENT
Advertisement
Tags: godjammu and kashmirshivshiva
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved