जैसा की आप सभी जानते ही है की सब हम सो रहे होते है तब हमको ये पता नहीं होता की क्या हो रहा है और अगर आप अपने कमरे में अकेले सो रहे है तो ये बात जानना और भी मुश्किल हो जाता है की पूरी रात में आपके साथ क्या-क्या हुआ। कुछ लोग पूरी रात करवटें बदलते रहते है और कुछ लोग पूरी रात नींद में ही बोला करते है और कुछ तो नींद में चलना भी शुरू कर देते है।
आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने वाले है जिसके साथ रात को बहुत ही अजीब होता था क्योकि जब भी वो सुबह को सोकर उठती थी तो उसके शरीर पर रोजाना नए घाव होते थे। पहले तो ये कभी-कभी होता था और चोट के निशान भी बहुत हलके होते थे इसलिए उसके माता-पिता ने इस बात पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया। समय बीतने के साथ हालात और भी बुरे होते चले गए और लड़की के शरीर पर चोट के निशान बड़े गहरे और पूरे शरीर पर दिखने लग गए थे। इस वजह से उसके परिवार की समस्या और भी बढ़ गई क्योकि एक दिन उस लड़की के स्कूल का ग्रुप एक टूर पर गया जहाँ उस लड़की ने शार्ट ड्रेस पहनी थी। उसके दोस्तों ने जब उसके शरीर पर उन चोट के निशान को देखा तो उन्होंने इसके बारे में उस लड़की से पूछा। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, टूर के हर नए दिन के साथ लड़की के शरीर पर रोज नयी चोट के निशान थे। उस लड़की के माता-पिता को ऐसा लग रहा था की ये सब उसके शरीर में आयरन की कमी की वजह से हो रहा है इसलिए उन्होंने डॉक्टर के पास जाने की सोची, लेकिन उनके डॉक्टर के पास जाने से पहले ही वहाँ के एक एनजीओ को पता लग गया। उनको ऐसा लग रहा था की लड़की के माता-पिता रोज उसके साथ मारपीट करते है।
बदकिस्मती से सारे सबूत उस लड़की के माता-पिता के खिलाफ थे। जब एनजीओ ने इस बारे में लड़की से बात की तो लड़की ने मार पिटाई वाली बात से साफ़ इंकार कर दिया। उसने बताया की जब वो सुबह को सोकर उठती है तब उसके शरीर पर ये निशान बने हुए मिलते है। इसके अलावा लड़की के घरवालों ने उसको डॉक्टर को भी दिखाया और उसके सारे टेस्ट नार्मल आए। अब उसके घरवालो ने इस चोट के निशान का पता लगाने के लिए मार्किट जाकर एक सीसीटीवी कैमरा ले आए और उस लड़की के कमरे में लगा दिया ताकि ये पता चल सके की रात को होता क्या है। अगले दिन भी लड़की के शरीर पर चोट के निशान थे। तब लड़की के पिता ने तुरंत वो कैमरा उठाया और रात की रिकॉर्डिंग देखी।
जब उसके पिता ने उस रिकॉर्डिंग को देखा तो वो बहुत नजारा बहुत ही डरावना था और इसको देखकर उसके पिता के होश उड़ गए। उन्होंने देखा की रात को उनकी लड़की बिस्तर पर सोने की बजाय हवा में उड़ रही थी। अब चौकाने वाली बात ये थी की वो बिना किसी सहारे के हवा में कैसे उड़ सकती है। इस वीडियो को देखकर उसके घरवाले डर गए और फिर वो डॉक्टर और पुलिस के पास गए और उनको ये वीडियो दिखाई। डॉक्टर ने बताया की ये बीमारी आज तक पूरी दुनिया में किसी इंसान को नहीं देखी गयी। उन्होंने बताया की ये कोई बीमारी नहीं है बल्कि इस लड़की पर किसी बुरी आत्मा का साया है।