क्रिकेट
माही भाई आप पर हमें गर्व ही नहीं घमंड है और ये घमंड कभी नहीं टूटेगा
Published
5 months agoon
By
Štefančíkमहेंद्र सिंह धोनी, ये वो नाम है जो मुझे क्रिकेट का नाम लेते ही याद आ जाता है। धोनी को खेलते देखते ही हम जवान हुए हैं। धोनी का हर शॉट और उनकी कप्तानी की कहानी हमने रोज पढ़ी और लिखी है।
धोनी के लिए हमारा प्यार इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि हमने तो धोनी को ही तूफान मचाते देखा है। सचिन के जमाने में हमें क्रिकेट का ABCD भी नहीं पता था। धोनी ने क्या नहीं किया क्रिकेट के लिए, 2-2 वर्ल्डकप, एक चैम्पियंस ट्राफी, हर फार्मेट में टीम को नंबर वन बनाया। इसलिए हमारे लिए तो क्रिकेट का मतलब ही महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी जब आए आए थे तो सबसे पहले उनके लुक ही मन मोह लिया था और उसके बाद तो उनके बल्ले ने ऐसा कमाल दिखाया कि हम स्कूल में भी धोनी धोनी करते रहते थे। हम भी स्कूल ग्राउंड में क्रिकेट खेला करते। धोनी की नकल करने की कोशिश करते।
एक बार हेलीकॉप्टर खेला तो एडी में ऐसा बल्ला लगा कि फिर कभी हेलीकॉप्टर चलाने की कोशिश नहीं की। हेलीकॉप्टर से मिला दर्द अभी कम नहीं हुआ विकेट के पीछे चले गए भाई की कॉपी करने। डाइव मारकर देखी तो कंधा छिल गया। कुल मिलाकर बात ये है कि मेरे जैसे ना जाने कितने युवा थे जिनके लिए क्रिकेट का मतलब ही धोनी बन गया था। उसके बाद हम जवान होते चले गए और धोनी भाई महान होते चले गए।
2007 में T-20 जीतकर धोनी ने हमारे दिल और दिमाग पर कब्जा जमा लिया था। 2011 में तो उन्होंने हमारे दिल में पूरा 3BHK का फ्लैट ही बना डाला। आपको उनकी आलोचना करने से पहले सोचना तो पड़ेगा एक आदमी देश के लिए इतना कुछ कर चुका है तो आप उससे और क्या चाहते हैं। वो ना तो थका है ना ही रुका बस अब परिस्थियां और फैसले उसके हाथ में नहीं है।
धोनी के सफर पर नजर डाल लेते है: खेल रत्न से हो चुके हैं सम्मानित : साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को टी-20 विश्वकप का विजेता बनाया था। भारत ने 2007 टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। उसी साल धोनी को खेल रत्न अवार्ड दिया गया था। जब Dhoni को यह अवार्ड दिया गया था तब उस समय धोनी दूसरे भारतीय क्रिकेटर थे जिसे यह अवार्ड दिया गया था। धोनी से पहले 1997 में सचिन तेंदुलकर को खेल रत्न दिया जा चुका था। 2011 में धोनी टीम इंडिया को 28 साल बाद वर्ल्डकप भी दिलाया।
देश के दूसरे बड़े अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं कैप्टन कूल: खेल रत्न के बाद महेंद्र सिंह धोनी को 2009 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2019 में धोनी को पद्म भूषण पुरस्कार भी दिया गया। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम कई मौकों पर शीर्ष पर रही। टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम धोनी की कप्तानी में शीर्ष पर पहुंची थी। 2008 और 2009 में धोनी को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था।
फैंस करते हैं भारत रत्न देने की बात- भारत के एकमात्र क्रिकेटर जिन्हें भारत रत्न दिया गया है वो हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदूलकर। सचिन के बाद धोनी के फैंस भी उनको भारत रत्न देने की मांग करते रहते हैं। Dhoni को सेना की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब यह तो देखने वाली बात होगी कि क्या सरकार धोनी को भारत रत्न देती है या नहीं?