Hindi Magzian
Saturday, January 23, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

मोदी के पास 38,750 रुपए कैश, कुल संपत्ति 2.51 करोड़; 5 साल में 50% का इजाफा

April 26, 2019
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। हलफनामे के मुताबिक, पिछले 5 साल में मोदी की संपत्ति में करीब  50% का इजाफा हुआ है। घर के दाम में 10 लाख की बढ़ोतरी भी दिखाई गई, पर सोने की अंगूठियों के दाम पिछली बार से कम दिखाए गए हैं।

ADVERTISEMENT

मोदी की चल-अचल संपत्ति 2.51 करोड़ रु.

Advertisement
  • हलफनामे के मुताबिक, मोदी की कुल चल-अचल संपत्ति 2,51,36,119 रु. है जबकि 2014 में दिए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 1,65,91,582 थी।
  • मोदी ने 2014 में गांधीनगर स्थित घर की कीमत 1 करोड़ रु. बताई थी। इस बार हलफनामे में इस मकान की कीमत 1.10 करोड़ रु. हो गई है।
  • 4 सोने की अंगूठियों की कीमत 1,13,800 रु. बताई है। 2014 में 45 ग्राम की इन अंगूठियों की कीमत 1,35,000 बताई थी, यानी इस बार इनकी कीमत 21200 रु. घट गई।
  • हलफनामे में बताया गया कि मोदी के गांधीनगर स्थित एसबीआई बैंक के खाते में 4,143 रु. हैं। एफडी में 1,27,81,574 रु., 7,61,466 रु. की एनएससी और 1,90,347 रु. की एलआईसी है।
  • मोदी के एक कंपनी में 20 हजार रु. के शेयर हैं। कैश के रूप में उनके पास 38,750 रु. हैं।

 

Related posts

हरिद्वार: मां-बेटे ने किया कांड, बेच डाला 500 साल पुराना मंदिर

हरिद्वार: मां-बेटे ने किया कांड, बेच डाला 500 साल पुराना मंदिर

January 22, 2021
Suhag Raat पर क्यों पिया जाता है दूध? नहीं-नहीं, जो आप सोच रहे हैं वो नहीं बल्कि ये रहा असली कारण

Suhag Raat पर क्यों पिया जाता है दूध? नहीं-नहीं, जो आप सोच रहे हैं वो नहीं बल्कि ये रहा असली कारण

January 21, 2021
PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका, दूसरे फेज के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला

PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका, दूसरे फेज के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला

January 21, 2021
ADVERTISEMENT

pm narendra modi wealth and property double in last five years know his income

Advertisement

2014 के हलफनामे में क्या दर्शाया गया था

ADVERTISEMENT
कैश 32,700 रु.
बैंक खातों में जमा रकम 58.54 लाख रु.
कंपनी में शेयर 20 हजार रु.
एनएससी 2.35 लाख रु.
एलआईसी 1.99 लाख रु.

4 चरणों में 5378 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.50 करोड़

Advertisement

चार चरणों में 5378 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण एडीआर ने किया है। इसके आधार पर इनकी औसत संपत्ति 4.50 करोड़ रु. निकली। पहले चरण में 1266 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6.63 करोड़, दूसरे चरण में 1590 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.9 करोड़, तीसरे चरण में 1594 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.95 करोड़ और चौथे चरण में 928 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.50 करोड़ रु. रही।

Advertisement
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved