Hindi Magzian
Monday, January 25, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

राजू को अपने दोस्त से हुआ इतना प्यार, ऑपरेशन करवाकर लड़की बना और की शादी-20 दिन में चली गई जान

December 30, 2018
Advertisement

आदित्यपुर के एक युवक को दूसरे युवक से बेइंतहा प्यार हो गया। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन दोनों का से’क्स एक होने से इसमें अड़चन थी। ऐसे में उसने दो महीने पहले प्लास्टिक सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन करा लिया। अब वह लड़की बन चुका था, ऐसे में उसने प्रेमी से शादी कर दी।

ADVERTISEMENT

शादी के कुछ दिन बाद से उसका कथित पति उस पर कमाने के लिए दबाव बनाने लगा। गालीगलौज और मारपीट करने लगा। आहत होकर शुक्रवार को रात को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अपने प्यार के लिए राजू बना था छोटी : यह कहानी है आदित्यपुर के राजू कुमार उर्फ छोटी (22 वर्ष) की। वह प्लास्टिक सर्जरी के जरिए युवक से युवती बन गया था। बड़े अरमानों के साथ उसने बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी अमन सिंह (24 वर्ष) से शादी की। शुक्रवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। मृतक के परिजनों के अनुसार, अमन सिंह उससे (राजू से) मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर राजू ने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

Advertisement

राजू के छोटी बनने की कहानी का हो गया अंत: बिरसानगर पुलिस ने बताया- शादी के बाद दोनों अपने परिवार से अलग बिरसानगर जोन नंबर-4 में रह रहे थे। शुक्रवार की रात दोनों साथ रात करीब 9 बजे घर लौटे थे। अमन सिंह पत्नी के लिए दवा लाने की बात कहकर निकला। वह 10 मिनट बाद लौटा तो दरवाजा बंद था। अमन के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग जुट गए। लोगों ने जबरन दरवाजा खोला तो राजू फंदे से लटका था। पड़ाेसी उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजू किन्नरों के संपर्क में भी रहता था। उसकी मौ’त की खबर पर शनिवार की सुबह काफी संख्या में किन्नर बिरसानगर थाना पहुंचे और आरोपी अमन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा किया।

Related posts

rpf-workers-save-the-life-of-pregnant-woman-traveling-in-a-train

महिला यात्री को चलती ट्रेन में हुई प्रसव पीड़ा, RPF कर्मियों ने समय पर माँ-बच्चे की बचाई जान

January 25, 2021
ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर ड्र ग्स बेचा करती थी आंटी, जवान दिखने के लिए पीती थी स्पेशल पानी

ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर ड्र ग्स बेचा करती थी आंटी, जवान दिखने के लिए पीती थी स्पेशल पानी

January 23, 2021
लोगों से गर्भनिरोधक गोली मंगवाकर चाय पर बुलाती थी युवती, फिर शुरु होता था घिनौना खेल

लोगों से गर्भनिरोधक गोली मंगवाकर चाय पर बुलाती थी युवती, फिर शुरु होता था घिनौना खेल

January 23, 2021
ADVERTISEMENT

Advertisement

शादी के कुछ दिन बाद से पति कमाने के लिए प्रताड़ित करने लगा: सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले भी थाना पहुंचे। उन्होंने अमन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। मृतक के पिता दानेसर गोड़सोरा के बयान पर अमन सिंह के खिलाफ आत्मह’त्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।

ADVERTISEMENT

पिता बोले- किन्नरों के बहकावे में आकर राजू बन गया छोटी : मृतक के पिता दानेसर गोड़सोरा ने कहा- राजू में बचपन से लड़कियों के गुण नहीं थे। कुछ दिनों पहले ही वह अमन सिंह और किन्नरों के संपर्क में आया था। उनके बहकावे में दो माह पहले उसने प्लास्टिक सर्जरी कर लिंग परिवर्तन करवा लिया और बिरसानगर के अमन सिंह से शादी कर ली। शादी के बाद से अमन गालीगलौज व मारपी’ट करता। आखिर उसकी प्रताड़ना से तंग आकर राजू ने आत्महत्या कर ली। कमाने के दबाव बना रहा था। पैसे की मांग करता था।

Advertisement
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved