विशेष
लड़की से आकर कहा-चलेगी क्या? लड़की ने बीच सड़क पर उतरवाया अंडरवियर, बोली-क्या है तेरे पास दिखा
पंजाब के लुधियाना में एक युवक को लड़की से छेडख़ानी करना भारी पड़ा था। गुस्साई लड़की ने छेडख़ानी कर रहे युवक को ऐसी सजा दी जिसे वह शायद ही भूल पाए।
एक तरफ सरकार महिलाओं से छेड़छाड़ के बढ़ते मामले को रोकने के लिए तरह तरह के जतन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ छेड़छाड़ का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।
लाख कोशिशों के बाद इस पर लगाम नहीं लग पा रही। कभी डरा धमका कर तो कभी बदनामी का हवाला देकर लड़की की आवाज दबा दी जाती है। लोग इसलिए इन घटनाओं के खिलाफ आवाज नहीं उठाते कि अगर ये मामला खुला सबको इसकी जानकारी हुई तो क्या होगा।
लेकिन पंजाब के लुधियाना में एक ऐसी घटना हुई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। लुधियाना में एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ करना उस वक्त भारी पड़ गया जब लड़की ने किसी का इंतजार ना करते हुए युवक को सबक सिखाने का फैसला किया। लड़की ने उस युवक को दिन में तारे दिखा दिए।सबसे पहले तो लड़की ने हीच सड़क पर युवक की चप्पलों से पिटाई की।
अचानक होता ये हंगामा देख लोगों की भीड़ जुटने लगी। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर माजरा क्या है। ये लड़की इस युवक को सरेआम इस तरह क्यों पीट रही है। लड़की ने लोगों को युवक की करतूतों के बारे में बताया। बस फिर क्या था। लोगों ने भी मौके का जमकर फायदा उठाया। भीड़ ने पूरी तबियत से युवक की पिटाई की।
इतने पर भी जब मन नहीं भरा तो लोगों ने युवक के सिर के बाल काट दिए। हद तो तब हो गई जब बीच सड़क पर सबके सामने उसकी पैंट उतरवा दी गई। उसे पूरी तरह नंगा करके दोबारा पीटा। इसके बाद लड़की ने उसके हाथ में चूड़ियां भी पहनाई। देखते देखते युवक के इज्जत की धज्जियां उड़ा दी गई।