Hindi Magzian
Saturday, January 23, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

शादी से एक महीने पहले ही शहीद हुए थे सिमरदीप, मां ने शव को सेहरा पहनाकर अर्थी को दिया कंधा

May 18, 2019
Advertisement

हमारा देश सुरक्षित रहे इसके लिए आए दिन हमारे जवान अपने प्राणों की आहूति देते हैं। आज हम उन्हीं में से एक BSF के शहीद जवान सिमरदीप के बारे में बता रहे हैं। सिमरदीप सिंह 27 साल के थे। वो 3 साल पहले ही BSF में भर्ती हुए थे। उन्हें सेना में जाने का बचपन से ही शौक था।

ADVERTISEMENT

वहीं, बड़े होने पर उनके बचपन के ज्यादातर दोस्त BSF में ही भर्ती हुए थे। इसके चलते वे भी अपने जोश और देश के प्रति उत्साह को लेकर BSF में ही भर्ती हो गए। अक्टूबर 2018 में वो आ’तंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें दो गोलियां लगी थीं।

Advertisement

शहीद सिमरदीप सिंह

Related posts

हरिद्वार: मां-बेटे ने किया कांड, बेच डाला 500 साल पुराना मंदिर

हरिद्वार: मां-बेटे ने किया कांड, बेच डाला 500 साल पुराना मंदिर

January 22, 2021
Suhag Raat पर क्यों पिया जाता है दूध? नहीं-नहीं, जो आप सोच रहे हैं वो नहीं बल्कि ये रहा असली कारण

Suhag Raat पर क्यों पिया जाता है दूध? नहीं-नहीं, जो आप सोच रहे हैं वो नहीं बल्कि ये रहा असली कारण

January 21, 2021
PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका, दूसरे फेज के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला

PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका, दूसरे फेज के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला

January 21, 2021
ADVERTISEMENT

शहीद की मां पलविंदर कौर ने बताया कि 21 नवंबर 2018 को उसके बेटे की शादी थी। शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी, घर में रंग रोगन हो रहा था, दुल्हन के लिए कपड़े तक खरीद लिए गए थे। कुछ दिन पहले सिमरदीप का फोन आया था कि वह अपनीa शादी से दस दिन पहले आ जाएगा। वह सिमरदीप से कहती थी कि घर में अपना काम है, वही कर ले मगर सिमरदीप को BSF में ही भर्ती होना था।

Advertisement

शहीद सिमरदीप सिंह के पिता बलजीत सिंह ने बताया कि शहादत के दिन सुबह वह घरेलू सामान लाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। तभी करीब 12 बजे सुबह उन्हें फोन आया कि उनका बेटा शहीद हो गया है। उन्हें दो गोलियां लगी हैं। इसके बाद फोन काट दिया गया। इन दो बातों के अलावा उन्हें कुछ नहीं बताया गया।

ADVERTISEMENT

पलविंदर कौर ने बताया कि उसका सपना था कि उसके बेटे के सिर पर सेहरा बंधे लेकिन उसका यह सपना अब कभी पूरा नहीं होगा। सिमरदीप के भाई हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उसके लिए गर्व की बात है कि उसका भाई देश के लिए शहीद हुआ है।

Advertisement
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved