Hindi Magzian
Thursday, January 21, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

सलमान खान ने किया खुलासा, आखिर क्यों नहीं हुई थी संगीता बिजलानी से शादी!

April 18, 2019
Advertisement

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत के सुपरस्टार सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचर में से एक हैं और सलमान खान के फैन्स को सलमान की शादी का आज भी इंतजार है। सलमान खान से कई बार उनकी शादी के बारे पूछा गया है लेकिन हर बार बार इस सवाल को घुमा फिरा कर टाल देते है। और हर बार की तरह इससे बचते नजर आते है। लेकिन एक समय था जब सलमान खान खुद शादी के लिए उतावले थे लेकिन उस समय उनकी शादी नही हो पाई थी।

ADVERTISEMENT

Advertisement

बता दें कि कई साल पहले सलमान और संगीता बिजलानी एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों की शादी भी तय हो गई थी और साथ ही दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन इन सबके बाद भी दोनों की शादी टूट गई थी। सलमान खान ने अपने इंटरव्यू में संगीता के साथ शादी टूटने के बारे में बताया भी था। सलमान खान साल 2013 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे और करण ने सलमान से उनकी निजी जिंदगी के बारे में कई सवाल किए थे।

Related posts

Suhag Raat पर क्यों पिया जाता है दूध? नहीं-नहीं, जो आप सोच रहे हैं वो नहीं बल्कि ये रहा असली कारण

Suhag Raat पर क्यों पिया जाता है दूध? नहीं-नहीं, जो आप सोच रहे हैं वो नहीं बल्कि ये रहा असली कारण

January 21, 2021
देखिये किस हिसाब का स्वेटर पहना है दिशा पाटनी ने गले पर ठण्ड और निचे गर्मी

देखिये किस हिसाब का स्वेटर पहना है दिशा पाटनी ने गले पर ठण्ड और निचे गर्मी

January 21, 2021
यह है वो एक्ट्रेस जिनके घर में महिलाएं आज भी करती हैं घूंघट लेकिन इन्होने मॉडलिं ग करने के लिए छोड़ दिया था घर

यह है वो एक्ट्रेस जिनके घर में महिलाएं आज भी करती हैं घूंघट लेकिन इन्होने मॉडलिं ग करने के लिए छोड़ दिया था घर

January 21, 2021
ADVERTISEMENT

Advertisement

सलमान से करण ने पूछा था कि वह शादी का सवाल सुनकर गुस्सा हो जाते हैं? सलमान ने इसका जवाब देते हुए कहा था ऐसा नहीं है, जब सही समय आएगा शादी करुंगा। एक ही सवाल से कोई भी परेशान हो सकता है। उसके बाद सलमान से करण ने पूछा था कि क्या वह शादी करना चाहते हैं? सलमान ने उसका जवाब देते हुए कहा था, एक समय ऐसा था जब मैं वाकई में मैं शादी करना चाहता था। उस पल तक मैं पहुंच भी गया था बस थोड़ी सी दूरी थी। संगीता के साथ तो कार्ड भी छप चुके थे।

ADVERTISEMENT

Advertisement

सलमान की बात के जवाब में करण ने कहा कि बाद में उसने मना कर दिया, क्या उसने तुम्हें कहीं पकड़ लिया था? सलमान खान ने जवाब में कहा था, नहीं, नहीं। उसके बाद सलमान ने हंसते हुए कहा था, ऐसा ही समझ लीजिए। मैंने इन सब बातों से इंकार कर दिया। मैं उस समय जिस तरह का था, उसके लायक भी नहीं था। इस तरह करन ने सलमान खान से कई सवाल किये थे।

Advertisement

आपको बता दे की संगीता बिजलानी के बाद  अभिनेता सलमान खान का  नाम कई अभिनेत्रियो के साथ जुड़ चूका है इनमे ऐश्वर्या, कैटरीना कैफ, एली अबराम और जैकलीन फर्नांडिज सहित कई अभिनेत्रियो के साथ अफेयर की खबरे आ चुकी है, साथ ही विदेशी मॉडल यूलिया वंतूर को डेट करने की खबरे सामने आई थी। लेकिन अभी भी कुछ साफ नही हुआ है की सलमान खान शादी करेंगे या नही करेंगे।

Advertisement
Tags: bollywoodEntertainmentsalman khan
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved