विशेष
सुहागरात पर दुल्हन ने दूध में मिला दिया घी…फिर हुआ कुछ ऐसा जाना पड़ गया अस्पताल
22 दिन पहले जिस युवती को दुल्हन बनाकर युवक लेकर आया था, वह फरार हो गई। रात को पति को दूध में देसी घी घोलकर व कुछ मिलाकर पिलाया। दूध पीते ही पति को नींद आ गई। इसके बाद पत्नी घर से फरार हो गई। रात भर पति बेहोशी की हालत में रहा।
सुबह सात बजे आंख खुली और बेड से उठते ही चक्कर आकर नीचे गिर गया। परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई तो परिजनों ने उसे गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स के अनुसार- युवक को नशे की काफी तेज डोज दी गई है। युवक ने सदर यमुनानगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। यमुनानगर जिले के बाड़ी माजरा निवासी युवक ने बताया कि रिश्तेदार ने करीब तीन माह पहले उसका रिश्ता करनाल की युवती से कराया था। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। रविवार रात को पत्नी दो गिलास में दूध लेकर आई। वह कहने लगी कि दोनों साथ में दूध पीते हैं।
उसके दूध में देसी घी डालकर दिया। इस दौरान उसने तो वह दूध पी लिया, लेकिन उसकी पत्नी ने दूध नहीं पिया। आरोप है कि दूध में नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। इसलिए उसकी पत्नी ने वह दूध नहीं पिया। दूध पीते ही उसे नींद आ गई। रातभर उसे पता ही नहीं रहा कि वह कहां पर सोया है। सुबह सात बजे आंख खुली तो चक्कर आ रहे थे। पत्नी 25 हजार रुपए और करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, उसका मोबाइल भी ले गई है। युवक ने बताया कि उसका एक शर्ट और पैंट भी गायब है। उसे शक है कि उसे भी उसकी पत्नी ही ले गई है।
नवविवाहिता के परिवार के लोग लड़की के ससुराल आया था। इस दौरान नवविवाहिता ने अपने मायके से डॉक्यूमेंट मंगवाए थे। इसमें उसका दसवीं का सर्टिफिकेट थे। नवविवाहिता के पति का कहना है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी ने पहले से ही फरार होने की प्लानिंग की हुई थी। हालांकि पहले उसपर शक नहीं हुआ। वह सबसे अच्छे से व्यवहार करती थी। उसके पास अपना मोबाइल भी नहीं था। लड़के वालों ने बताया कि सुबह जैसे ही उन्हें पता चला कि बहू रात को चली गई है, तो उन्होंने उसके मायके वालों को फोन कर बताया। वे उन पर ही उल्टा आरोप लगाने लगे और कहने लगे कि तुम लोगों ने ही हमारी लड़की को गायब किया है।