बॉलीवुड
ऐसी 10 अभिनेत्रियां जिन्हें सलमान खान ने लांच किया

Bollywood ActressesLauched By Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार हैं और वह लोगों की मदद करने के लिये जाने जाते हैं Salman Khan ने बिइंग ह्यूमन के द्वारा बहुत से लोगों की मदद की है। इसी तरह सलमान खान ने कई सितारों को बॉलीवुड में आने भी बहुत मदद की है। तो आइये नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों पर जिनके ऊपर सलमान का एहसान है।
Bollywood Actresses Launched By Salman Khan
1. कैटरीना कैफ (मैंने प्यार क्यूं किया?)
कैटरीना कैफ की पहली डेब्यू फिल्म बूम 2003 में रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के साथ काम किया था। लेकिन इस फिल्म से उनको कुछ ख़ास पहचान नहीं मिली। लेकिन उन्हें पहचान 2005 में रिलीज बॉलीवुड फिल्म मैने प्यार क्यूं किया? से मिली जिसमें वह सलमान खान के अपोजि़ट नजर आयी थीं। इस फिल्म के बाद कटरीना ने एक से एक बढ़कर हिट फिल्मे की, कैटरीना ने खुद कुबल किया है कि उन्हें बॉलीवुड में पहचान सलमान खान के कारण ही मिली।
2. जरीन खान (वीर – 2010)
जरीन खान का नाम आज हर कोई जनता है। जरीन ने अपना फिल्मी डेब्यू 2010 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म वीर से किया था। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिये वह ज़ी सिने अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से भी नामांकित हुई थीं।
3. सोनाक्षी सिन्हा (दबंग- 2010)
सोनाक्षी बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने साल 2010 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के लिये उन्हें फिल्म फेयर की सर्वश्रेष्ठ नवोदित अदाकारा के खिताब से भी नवाजा गया था।
4. आथिया शेट्टी (हीरो)
आथिया शेट्टी बॉलीवुड के प्रसिध्द अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। आथिया को सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस की रोमांटिक-ऐक्शन फिल्म हीरो से साल 2015 में डेब्यू करवाया।
5. डेजी शाह (जय हो)
डेसी शाह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को असिस्ट किया। बॉलीवुड में उनका डेब्यू सलमान खान ने साल 2015 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म जय हो से लीड रोल देकर कराया था।
6. स्नेहा उलाल (लकी: नो टाइम फॉर लव -2005)
ऐश्वर्या रॉय से ब्रेक-अप के बाद साल 2005 में सलमान ने ऐश्वर्या की तरह दिखने वाली स्नेहा उलाल को अपनी फिल्म लकी: नो टाइम फॉर लव से डेब्यू करवाया यह उस समय काफी चर्चा का विषय भी बना लेकिन फिल्म फ्लाप साबित हुई और सलमान के अनुसार स्नेहा ऐश्वर्या की जगह नहीं ले सकीं।
8. भूमिका चावला (तेरे नाम -2003)
अपने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम तो जरूर देखि होगी, इस फिल्म की नीरजा भारद्वाज तो याद होंगी इस फिल्म में यह किरदार चावला के द्वारा निभाया गया था। जिसे लोगों द्वारा काफी सराहा भी गया था। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी जिसमें उन्होंने सलमान खान के अपोजिट अभिनय किया था। इस फिल्म के लिये उन्हें जी सिने का बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्कार भी मिला था।
9. भाग्यश्री (मैने प्यार किया – 1989)
भाग्यश्री ने अपना फिल्मी डेब्यू सलमान खान साथ 1989 में आयी फिल्म मैने प्यार किया से किया था। उनके कॅरिअर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसके लिये उन्हें फिल्म फेयर के बेस्ट फीमेल डेब्यू के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।