मनोरंजन
14 साल बाद खुला ‘शक्तिमान’ के बंद होने का राज, जानें- कैसे खत्म हो गया पहला इंडियन सुपर हीरो

शक्तिमान सीरियल दूरदर्शन चैनल में प्रसारित किया जाता था, उस वक्त भारत में सिर्फ एक दो ही चैनल थे। जिसमें दूरदर्शन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल था। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ की शक्तिमान दूरदर्शन में आना बंद हो गया। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये फेमस शो बंद क्यों हुआ।
जो लोग 90 के दशक में पैदा हुए उनके लिए सिर्फ एक ही सुपर हीरो और था शक्तिमान। भारत के सबसे पहले सुपर हीरो शक्तिमान ने टीवी की दुनिया को एक नई दिशा दी। एक वक्त था जब शक्तिमान ने भारतीय बच्चों के दिल में ऐसी जगह बना ली थी जैसे आज स्पाइडर मैन, सुपर मैन ने बनाई है।
इस बारे में खुद मुकेश खन्ना ने बताया है कि ‘पहले शक्तिमान शनिवार को सुबह और मंगलवार की शाम को प्रसारित होता था। नॉन प्राइम टाइम होने के बावजूद शो अच्छा चल रहा था। शो के लिए दूरदर्शन को 3.80 लाख देने होते थे। उस जमाने में शो प्रायोजित होते थे और विज्ञापनों से हमारी कमाई होती थी। करीब 100-150 एपिसोड ऐसे चला।’
मुकेश खन्ना ने बताया कि दूरदर्शन की ओर से मुझसे कहा गया कि शक्तिमान इतना फेमस शो है ऐसे में इसे रविवार को प्रसारित किया जाना चाहिए। उस दिन बच्चों की भी छुट्टियां होती हैं। रविवार को प्रसारित होने की वजह से मुझे 7.80 लाख देने पड़े। इसके बावजूद मैंने शो को चलाया।
मुकेश खन्ना का ये भी कहना है कि ‘भारी फीस देने की वजह से नुकसान हो रहा था। वो शक्तिमान कभी बंद नहीं करना चाहते थे लेकिन मजबूरी में ऐसा करना पड़ा। इस बारे में काफी लिखा भी गया कि बच्चों के गिरने की वजह से शो को बंद किया गया, ऐसा नहीं था।’