रिश्ते
3 बार घोड़ी पर चढ़ा तीनो बार नीचे गिरा दूल्हा, दुल्हन बोली-

अक्सर शादियों (Indian Wedding News) में कई मजेदार किस्से सुनने को मिल जाते हैं, जिसे हम जिंदगी भर भूल नहीं पाते। उरई में शादी के दौरान ऐसा ही एक अजीब मामला देखने को मिला। जहां पर बरात आते समय दूल्हा तीन बार घोड़ी से गिरा, जिसे स्टेज पर खड़ी दुल्हन देख रही थी।
फिर क्या था, दुल्हन ने शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया। पहले तो सभी मेहमान यह सुनकर चौंक गए और दुल्हन को समझाने की कोशिश की। लेकिन दुल्हन को टस से मस न होते देख मामला लोकल थाने तक पहुंच गया। आइये आपको बताते है पूरा किस्सा थोड़ा विस्तार से।
घोड़ी से नीचे गिरा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
काल्पनिक तस्वीरें
हिंदुस्तान में छपी एक खबर अनुसार, मामला बुधवार को गांव में आई एक बारात का है। खबर के मुताबिक, कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपनी बहन की शादी वीरेंद्र उर्फ ईलू निवासी ग्राम खिल्ली मढ़ौरा थाना मोठ जिला झांसी के साथ तय की थी।
तय समय के अनुसार, यानी 30 जून बुधवार को दूल्हा बारात लेकर लड़की बालो के यंहा पहुंचा। शादी का जश्न चल रहा था, दुल्हन भी स्टेज पर आ चुकी थी। मगर जैसे ही दूल्हे ने घोड़ी पर शादी समारोह स्थल पर प्रवेश किया तो वह एक बार नहीं बल्कि तीन बार घोड़ी से गिर गया।
काल्पनिक तस्वीरें
जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे उठाया तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। यह सब नजारा स्टेज पर खड़ी दुल्हन देख रही थी। दूल्हे का यह रूप उसे रास नहीं आया और उसने साफ लफ्जों में दूल्हे संग शादी करने से इनकार कर दिया।
जिंदगी भर कुंवारी रहने को तैयार दुल्हन
काल्पनिक तस्वीरें
दुल्हन की यह बात सुनकर सभी के होश उड़ गए। पूरी रात और दिन भर दुल्हन व दूल्हा पक्ष में विवाद होता रहा। लेकिन दुल्हन ने साफ तौर पर कह दिया कि वह जिंदगी भर कुंवारी रह लेगी लेकिन इस शख्स से शादी नहीं करेगी।
दुल्हन की बात सुनकर पहले तो सबने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन फिर वधू पक्ष के लोग उसकी बात को समझ गए तो उन लोगों ने भी शादी से इंकार कर दिया।
काल्पनिक तस्वीरें
मामला कुठौंद थाने पहुंचा जहां दुल्हन के भाई ने दूल्हा और उसके घरवालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। फिर समझौते के बाद दोनों पक्षों ने लेन-देन का सामान लौटा दिया।