विशेष
35 हजार का वेतन लगता है कम, पति को गर्म चिमटे से जलाया, जल्लाद पत्नी की करतूत देखिए
जल्लाद पत्नी ने पार की इंसानियत की हदें, देखिए कैसे पति को गर्म चिमटे से जलाया, क्योंकि उसकी 35 हजार सैलरी उसे कम लगती थी। घटना हरियाणा के रोहतक की है। कंप्यूटर टीचर हूं। मेरा 35 हजार रुपये वेतन पत्नी को कम लगता है। पिछले दो महीने से वह लगातार झगड़ा कर रही है। मुझे टॉर्चर करती है।
पिटाई, गर्म चिमटे व पलटे से जलाना, पेन से गोदना उसका रोज का काम है। अब बर्दाश्त नहीं होता। दस दिन से घर से बाहर हूं। यह दर्द एक पत्नी पीड़ित का है। वीरवार को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आए 49 वर्षीय कंप्यूटर टीचर का यही कहना है। अमर उजाला संवाददाता को अपने शरीर पर सैकड़ों घाव दिखाते हुए अपना दर्द साझा किया। मूल रूप से पश्चिम बंगाल हाल शहर के एक क्षेत्र निवासी शिक्षक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2000 में हुई थी। उसका बड़ा बेटा 12वीं और छोटा बेटा 7वीं कक्षा में पढ़ता है। दो महीने पहले तक सब ठीक था। बाद में पत्नी ने रोज झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसे कई बार समझाया, मगर वह नहीं मानी।
उसने 31 अक्तूबर को तो हद कर दी। मुझे बेलन से पीटा। सिर पर चोट आई। पेन से शरीर गोद डाला। गर्म चिमटे व पलटे से जला दिया। मैं चीखता-चिल्लाता रहा। उसने मेरा पर्स व मोबाइल भी अपने पास रखा है। एटीएम कार्ड भी वही रखती है। वेतन आते ही सारे रुपये निकाल लेती है। बात-बात पर गुस्सा करती है। झगड़ने का बहाना ढूंढती है। बस यही कहती है वेतन कम है। इसे बढ़ाते क्यों नहीं। मैं अपना काम करता हूं। एक टीचर को जितना मिलता है, वही मुझे भी मिल रहा है। वह मानती ही नहीं। अब यहां इलाज के लिए आया हूं।
पेन से भी गोदा
