विशेष
भारत के 5 ऐसे राजा जो रखते थे अजीब शौक-कोई करता था मर्दों से प्यार तो कोई था कुत्तों का दिवाना

इन राजाओ के शौक जानकर होंगे आप भी हैरान, क्या थे इन राजाओं के ये अजीब शौक | India’s Weird and Strange Kings in Hindi
दोस्तों आज हम बात करने वाले है भारत देश के उन 10 राजाओ के बारे में,। दोस्तों इन राजाओ की खास बात तो ये है की इन राजाओ के फैसले और शौक बाकी राजाओ से जरा हटके थे। कोई राजा कुत्ते की शादी होने पर राज्य में राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर देते थे। तो कोई राजा विदेशी कार को खरीद कर उसमे राज्य का कूड़ा उठवाते थे। तो दोस्तों चलिए अब आपको बताते है वो 10 राजा और महारानियाँ कौन थी।
#1.अलवर के महाराजा जय सिंह | Maharaja Jai Singh of Alwar
दोस्तों इन राजाओ में अलवर के राजा जय सिंह का भी नाम आता है। एक बार राजा जय सिंह लंदन की यात्रा के दौरान वो एक रॉयल्स रोयस कार के शोरूम में चले गए । वहा राजा जय सिंह के साथ एक सामान्य भारतीय की तरह बर्ताव किया गया। इस बात का राजा जय सिंह को इतना बुरा लगा की और दुबारा शोरूम में गए और वहा से 10 रॉयल्स रोयस कार खरीद लाये। इसके बाद राजा जय सिंह ने इन सभी गाड़ियों की छत को उतरवा दिया और इन गाड़ियों को कूड़ा-कचरा उठाने में लगा दिया। इस बात की जानकारी रॉयल रोयास के अधिकारियो को लगी तो उन्होंने राजा जय सिंह से माफ़ी मांगी.
#2. बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह | Maharaja Ganga Singh of Bikaner

Source media.gqindia.com
अब नाम आता है बीकानेर के राजा गंगा सिंह का अपने राज्य की प्रजा पर प्यार दर्शाने एक अलग ही तरीका था। कहा जाता है की राजा गंगा सिंह को गरीबो में सोना दान करने का बहुत शौक था। एक बार राजा गंगा सिंह ने अपने वजन के बराबर गरीबो में सोना दान कर दिया था.
#3. जूनागढ़ के राजा | King of Junagarh
Source im.indiatimes.in
जूनागढ़ के राजा का एक अलग ही स्वभाव था वो जितना अपनी प्रजा से प्यार करते थे। उतना ही अपने पालतू कुत्तो से, इसी कारण उनके पास कुल 800 फालतू कुत्ते थे और हर कुत्ते के लिए राजा ने अलग-अलग सेवक नियुक्त कर रखा था । और इन कुत्तो के बीमार हो जाने पर ब्रिटिश सर्जन से इनका इलाज करवाया जाता था। यदि किसी कुत्ते की मौत हो जाती तो राजा पुरे राज्य में छुट्टी घोषित कर देता था। इतना ही नही एक बार राजा ने दो कुत्तो की शादी करवाई इस शादी में 20 लाख रूपये खर्च कर दिए|
#4. कपूरथला के महाराज जगजीत सिंह | Maharaja Jagjit Singh of Kapurthala
Source www.outlookindia.com
राजा जगजीत सिंह के शौक भी काफी अलग थे। जानी मानी विदेशी कंपनी “लुइ विटन” संदूक, और अन्य ब्रांड घड़ियां, गहने कपड़े, जूते, खरीदने वाले सबसे बड़े ग्राहक थे। राजा जगजीत सिंह के पास “लुइ विटन” के को 60 बक्से थे। राजा जगजीत सिंह को घूमने का काफी शौक था और वो जहा भी घूमने जाते वो अपने इन बक्सों को जरूर साथ ले जाते थे।
#5. हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खां | Nizam Mir Osman Ali Khan of Hyderabad
Source www.whatsuplife.in
हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खां के शौक किसी राजा से काम नहीं थे। उस्मान अली खां को जवाहरातों का काफी शौक था। उस्मान अली खां दुनिया के 5 वे सबसे बड़े 184.97 कैरेट जैकब डायमंड का पेपर वेट की तरह उपयोग करते थे। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की उस्मान अली खां के पास कुल खजाना 2 बिलियन डॉलर था।
#6. महाराजा सवाई माधोसिंह | Maharaja Sawai Madho Singh
Source images.jansatta.com
महाराजा स्वामी माधोसिंह का भी नाम इन 10 अजब-गजब राजाओ में शामिल है। राजा माधोसिंह को बर्तन खरीदने का काफी शौक था। राजा माधोसिंह का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। राजा माधोसिंह के खजाने में चांदी के बहुत सारे बर्तन मिले थे। और इनमे चांदी के 2 बड़े बर्तन मिले कहा जाता है की इन को बनाने के लिए करीब 14000 सिक्को को पिघलाकर इन बर्तनो का निर्माण किया गया। राजा माधोसिंह जब भी विदेश यात्रा पर जाते थे तब चांदी के पात्र में गंगाजल भर के ले जाते थे।
#7. ग्वालियर के महाराज | Maharaja of Gwalior
Source www.art-prints-on-demand.com
ग्वालियर के महाराज मेहमाननवाजी करने में काफी मशहूर थे। इनकी मेहमाननवाजी के चर्चे सभी राज्यों में थे। राजा के पास एक टॉय ट्रेन थी। जिसका उपयोग राजा मेहमाननवाजी के दौरान सिगार और शराब पहुंचाने के लिए करता था।
#8. उदयपुर के राजा महाराणा सज्जन सिंह | Raja Maharana Sajjan Singh of Udaipur
Source www.eternalmewarblog.com
उदयपुर के राजा महाराणा सज्जन सिंह को क्रिस्टल का काफी शौक था। इसी शौक के चलते राजा सज्जन सिंह ने अपने पुरे महल को क्रिस्टल से जड़वा दिया था और महल का नाम क्रिस्टल महल रख दिया था। इस महल में पंखे टेबल-कुर्सी , डिनर सेट,परप्यूम की बोतल, सब क्रिस्टल से जड़े हुए थे। राजा सज्जन सिंह ने आराम करने के लिए बिस्तर भी क्रिस्टल का बनवा रखा था। इस कार्य को करने के लिए राजा सज्जन सिंह ने इंग्लैंड की एक कंपनी F. And B. Osler ठेका को दे रखा था।
#9. महारानी इंदिरा देवी | Maharani Indira Devi

Source cdn-images-1.medium.com
दोस्तों इस लिस्ट में महारानियां भी पीछे नहीं है इसमें नाम आता है महारानी इंदिरा देवी का, इस रानी ने 20 वी शताब्दी में एक शूज कंपनी “Salvatore Ferragamo” से 100 जोड़ी जूते अपने लिए बनवाएं । रानी ने इन सब जूत्तो में कीमती रत्न जुड़वाए।
#10. बड़ौदा की महारानी सीता देवी | Maharani Sita Devi of Baroda
Source www.youandi.com
इस लिस्ट में दूसरी महारानी बड़ौदा की महारानी सीता देवी है। महारानी सीता देवी के भी काफी अजीबोगरीब शौक थे। सीता देवी को जवैलरी के साथ साड़ियों का भी काफी शोक था। उनके पास कुल 1000 साड़िया थी । सब साड़ियों के मैचिंग के जूते एवं हेंड़बैग थे। महारानी सीता देवी के पास रूबी जड़ित सिगरेट होल्डर भी था।