बॉलीवुड
अनजान लड़के के साथ झूमती नज़र आईं जाह्नवी कपूर, वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी दर्शकों का उतना ही मनोरंजन करती हैं। श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया में पहचान बनाई थी।
वहीं, उनकी दोनों बेटियां भी अब इसी राह पर चल दी हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर मां के बताए रास्ते पर चलकर एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाने की कोशिशों में लगी हुई हैं।
बता दें, जाह्नवी कपूर ने मराठी फिल्म सैराट के रीमेक धड़क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें उनकी एक्टिंग की चारों तरफ चर्चा हुई। यही कारण है कि वे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल, जाह्नवी कपूर को देर रात किसी अंजान शख्स के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया है। दोनों की तस्वीरें भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शख्स के साथ जाह्नवी कपूर रिलेशनशिप में हैं। यह व्यक्ति उनका बॉयफ्रेंड हो सकता है।
मालूम हो, इन तस्वीरों में जाह्नवी उस लड़के को किस करती नज़र आ रही हैं। कहा जा रहा है कि पिछले कई महीनों से एक्ट्रेस इस लड़के को डेट कर रही हैं।
वहीं, एक्ट्रेस से इस लड़के को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि वे एक पार्टी में गईं थी। इस दौरान उनकी मुलाकात इससे हो गई थी।
गौरतलब है, इस शख्स का नाम अक्षत है। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह व्यक्ति कौन है और करता क्या है। हालांकि, जाह्नवी के फैंस का मानना है कि अक्षत नाम का ये व्यक्ति एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड ही है।