Hindi Magzian
Sunday, February 21, 2021
  • बॉलीवुड
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • फोटो
  • अच्छी खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • विशेष
  • क्रिकेट
  • टैकनोलजी
  • बिज़नेस
  • भोजन
  • सेहत
  • English Portal
  • More
    • यूटिलिटी
    • फैशन
    • समाचार
    • दुनिया
    • प्रदेश
    • देश
    • धार्मिक
    • आपकी समस्याएं
    • सफ़र
    • रिश्ते
No Result
View All Result
Hindi Magzian
ADVERTISEMENT

ट्रैक्टर रैली पर निकला कंगना रनौत का गुस्सा, ट्वीट कर कहा- झंड बनकर रह गए हैं आप, शर्म करो

January 27, 2021
ट्रैक्टर रैली पर निकला कंगना रनौत का गुस्सा, ट्वीट कर कहा- झंड बनकर रह गए हैं आप, शर्म करो
Advertisement

ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई और किसानों ने कई घंटों तक दिल्ली की सड़कों पर खूब हंगामा किया। किसानों ने ट्रैक्टर रैली की आड़ में कई सड़कों को जाम किया और पुलिस पर पत्थर भी फेंक। किसानों की ओर से किए गए इस बवाल पर हर किसी ने नाराजगी जताई है। वहीं अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है और सोशल मीडिया पर कंगना ने ट्वीट कर किसानों को खूब सुनाया है।

ADVERTISEMENT

Advertisement

एक ट्विटर यूजर ने ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हंगामे की एक वीडियो शेयर की। जिसमें किसानों और पुलिस के बीच झड़प होती हुई दिख रही थी। इस ट्वीट पर कंगना की प्रतिक्रिया आई और कंगना ने लिखा कि ”झंड बनकर रह गए हैं। अनपढ़, गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी हो या अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाकर बीच आंगन में श राब पीकर नंगे होकर सो जाना। वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज।”

Related posts

आधार कार्ड और पासपोर्ट में ऐसे दिखते हैं आपके ये चहेते सितारे, तस्वीरें देख पहचान पाना मुश्किल

आधार कार्ड और पासपोर्ट में ऐसे दिखते हैं आपके ये चहेते सितारे, तस्वीरें देख पहचान पाना मुश्किल

February 20, 2021
शादी से पहले दूल्हे को आया Whatsapp मैसेज, खोलते ही सामने थीं दुल्हन की आपत्तिजनक तस्वीर,

शादी से पहले दूल्हे को आया Whatsapp मैसेज, खोलते ही सामने थीं दुल्हन की आपत्तिजनक तस्वीर,

February 19, 2021
these-people-become-star-on-social-media-17.02.21-1

ये लोग रातों रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गए थे , आज हालत देख कर नहीं कर पाएंगे यकीन

February 19, 2021
ADVERTISEMENT

Advertisement

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों द्वारा दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी। दिल्ली पुलिस ने किसानों को कुछ शर्तों के साथ ये रैली करने की अनुमति दी थी। लेकिन किसानों ने सारी शर्तों को नजरअंदाज करते हुए ये रैली निकाली और दिल्ली की सड़कों में खूब हंगामा किया।

ADVERTISEMENT

Advertisement

भारी संख्या में कई सारे किसान लाल किले भी पहुंचे और यहां पर इन्होंने अपना झंडा भी फहराया।  जबकि कुछ किसानों ने बसों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पत्थर भी फेंके। दिल्ली की सड़कों पर कई घंटों तक किसान ट्रैक्टर भी चलाते रहे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने काफी समझदारी से काम लिया और हालातों को काबू में करने की कोशिश की।

Advertisement

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा 2 महीने से दिल्ली के बॉर्डरों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार और किसानों के नेताओं के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। लेकिन अभी तक इस वार्ता का कोई हल नहीं निकला है। इसी बीच किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली करने का ऐलान किया था। किसानों को दिल्ली पुलिस ने ये रैली करने की अनुमति भी दे दी थी। लेकिन किसानों ये रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की जगह खूब हंगामा किया।

Advertisement
ADVERTISEMENT
Hindi Magzian

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved

Magmedia Enterprise LLP

  • Terms of Service
  • Privacy Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

Magmedia Enterprise LLP © 2020 All Rights reserved