Connect with us

दुनिया

जिस लड़के ने फेंका तेजाब, उसी की दुल्हन बनी लड़की, घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी

Published

on

जिस लड़के ने फेंका तेजाब, उसी की दुल्हन बनी लड़की, घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी

प्रेम-प्रसंग के मामलों में लड़की के ऊपर तेजाब फेंकना बहुत ही घटिया हरकत मानी जाती है। इस तेजाब से लड़की का सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि पूरी लाइफ बर्बाद हो जाती है। आमतौर पर ऐसी लड़कियां आरोपी लड़के को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर अच्छा सबक सिखाना चाहती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जो अपने ऊपर तेजाब फेंकने वाले आरोपी की दुल्हन ही बन गई। हैरत की बात ये निकली कि लड़की ने यह शादी अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर रचाई।

जिनसे फेंका तेजाब, उसी से रचाई शादी

दरअसल ये अनोखा मामला तुर्की का है। बेरफिन ओजेक नाम की एक लड़की पर कासिम ओजन सेल्‍टी नामक एक लड़के ने तेजाब फेंक दिया था। ये 2019 की बात है। तब लड़के को इस हरकत के लिए जेल भी भेजा गया था। अब हाल ही में लड़का जेल से बाहर आया तो उसने लड़की को शादी का ऑफर दिया। लड़की ने भी इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और आरोपी से शादी रचा ली। अब ये अनोखी घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिलेशनशिप में था कपल

acid vitcim marriage

जानकारी के मुताबिक तेजाब वाली घटना होने के पहले कपल रिलेशनशिप में था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन इस रिश्ते के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। बस इसी बात से नाराज होकर लड़के ने अपनी प्रेमिका के ऊपर तेजाब फेंक दिया था। इस तेजाब से लड़की की आंख व चेहरे को बहुत नुकसान पहुंचा था। लड़की को बस 30 प्रतिशत ही दिखाई देता था।

लड़के को हुआ अपने किए का पछतावा

acid vitcim marriage

जेल से बाहर आने के बाद लड़के को अपने किए का पछतावा हुआ। ऐसे में उसने अपनी प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव दिया। प्रेमिका ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। साथ ही लड़की ने लड़के के ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को वापस भी ले लिया। इस बारे में बात करते हुए लड़की ने बताया कि हमने सालों तक इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी जिसमें हमारा सब बर्बाद हो गया। इसके बाद हमने ये फैसला लिया।

पिता शादी से खुश नहीं

acid vitcim marriage

लड़की के पिता इस शादी से खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने बिना बताए ही शादी कर ली। उन्होंने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सालों संघर्ष किया, लेकिन अब सब बेकार चला गया। बताते चलें कि लड़का-लड़की ने कुछ समय पहले ही शादी रचाई है।

लोगों ने दी मिक्स प्रतिक्रियाएं

acid vitcim marriage

जब यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों की मिक्स प्रतिक्रियाएं आई। किसी ने लड़की के इस फैसले को सही बताया तो किसी ने उसकी आलोचना की। वहीं कुछ का मानना है कि ये पूरी तरह से लड़की का निजी मामला है। इसमें हमारी राय कोई मायने नहीं रखती है। यदि वह अपने प्रेमी के साथ वर्तमान में खुश है तो इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है।

वैसे आपके हिसाब से लड़की से लड़के से शादी रचाकर सही किया या गलत?

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *