दुनिया
पति जब भी संबंध बनाता है तो लगता है छुरा घोंप दिया, चेकअप किया तो अंदर दिखी डरा देने वाली चीज

इंग्लैंड के डिवॉन (Devon, England) में रहने वाली 32 साल की कैटी सिम्स ने महिलाओं के साथ अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि वे जब भी अपने पति से संबंध बनाती थी तो उनके पेट में तेज दर्द होने लगता था। संबंध बनाने के बाद उनका पेट फूलने भी लगता था। उन्हें देख ऐसा लगता था मानों वह प्रेग्नेंट हो गई हो। ऐसा पति से हर बार संबंध बनाने के बाद होता था।
महिला के फुले हुए पेट को देख कई लोग उन्हें प्रेग्नेंट समझ लेते थे। वहीं कुछ को लगता था कि महिला को मोटापा चढ़ गया है। लेकिन जब महिला डॉक्टर के पास गई और अपना चेकअप कराया तो सच्चाई जान हैरान रह गई।
संबंध बनाते समय होता था तेज दर्द
महिला ने डॉक्टर से कहा कि वह जब भी अपने 37 वर्षीय पति बेन से संबंध बनाती है तो उन्हें ऐसा महसूस होता है मानों किसी ने उनके पेट में छुरा घोंप दिया हो। उसे पेट के निचले हिस्से में बहुत तेज दर्द होता है। पहले महिला को लगता था कि ये सेक्स की वजह से हो रहा है, लेकिन फिर उन्हें कुछ गड़बड़ लगी। महिला की ये बातें सुन डॉक्टर को भी कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई और उन्होंने महिला के गॉलबेलदार की स्कैनिंग की।
जांच की तो निकला ट्यूमर
स्कैनिंग के रिजल्ट में जो चीज सामने आई वह देख महिला हैरान रह गई। उनके पेट में एक सिस्ट (Cyst In GallBladder) निकला। मतलब उनके पेट में 10 सेमी बड़ा ट्यूमर निकला। यदि महिला को पेट की इस गठान के बारे में समय पर पता नहीं चलता तो ये धीरे-धीरे बड़ी होकर कैंसर का रूप ले लेती। हालांकि पति से संबंध बनाने के बाद हुए दर्द की वजह से महिला को समय से पहले ही इस ट्यूमर के बारे में पता चल गया और उनकी जान बच गई।
समय पर हुई सर्जरी नहीं तो हो सकता था कैंसर
फिलहाल डॉक्टर ने महिला के इस ट्यूमर को सर्जरी कर निकाल दिया है। महिला धीरे-धीरे रिकवर कर रही है। इसके साथ ही महिला ने अपनी यह स्टोरी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने बताया कि वह बड़ी खुशकिस्मत थी जो उन्हें अपने पेट के इस ट्यूमर का पता पहले ही चल गया। वह लेट होती तो ये ट्यूमर कैंसर का रूप भी ले सकता था। महिला ने सभी को सलाह दी कि औरतें अपना समय-समय पर चेकअप कराते रहे। सेक्स करते समय या पिरियड्स में अधिक दर्द होने की एक वजह ये ट्यूमर भी हो सकता है।
आप भी रहें सतर्क
यदि आपको ये जानकारी पसंद आई तो इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें ताकि वे भी इस चीज को लेकर जागरूक हो सकें। अपने पेट के अंदर की गठान को हल्के में न लें। कुछ भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से इसका इलाज करवाएं।